1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट, सन्नी देयोल का कटा टिकट; देखें सभी के नाम

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट, सन्नी देयोल का कटा टिकट; देखें सभी के नाम

 Written By: Amar Deep
 Published : Mar 30, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 09:03 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसमें ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के प्रत्याशियों के नाम हैं।

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट।- India TV Hindi
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसमें ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के प्रत्याशियों के नाम हैं। वहीं पंजाब की गुरदासपुर सीट से सन्नी देयोल का टिकट कट गया है। सन्नी देयोल की जगह भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि तरणजीत सिंह संधू ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली थी।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो ओडिशा से फिलहाल तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें जाजपुर लोकसभा सीट से रविंद्र नारायण बेहरा को भाजपा ने टिकट दिया है। इनके अलावा कंधमाल लोकसभा सीट से सुकांत कुमार पाणिग्रही को जबकि कटक लोकसभा सीट से भर्तृहरि महताब को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल से भी भाजपा ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें झारग्राम और बीरभूम लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। झारग्राम लोकसभा सीट पर जहां भाजपा ने प्रणत टुडू को प्रत्याशी बनाया है तो वहाीं बीरभूम लोकसभा सीट पर देबाशीष धर को टिकट मिला है।

पंजाब में 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित

वहीं पंजाब की छह लोकसभा सीटों पर भी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब की बहुचर्चित गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिनेता से नेता बने सन्नी देयोल का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया गया है। इनके अलावा हाल ही में भाजपा की सदस्यता लेने वाले अमेरिका के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह से जालंधर लोकसभा सीट से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना लोकसभा सीट से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट लोकसभा सीट से हंस राज हंस और पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें- 

Video: मुख्तार के अंतिम संस्कार में अफजाल और DM के बीच हुई तीखी बहस, कहा- '...किसी परमिशन की जरूरत नहीं'

BJP ने घोषणा पत्र समिति का किया गठन, राजनाथ सिंह होंगे अध्यक्ष; जानें और कौन-कौन हैं शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत