1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने जारी किया हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र, Common Civil Code लागू करने समेत कई बड़े ऐलान

BJP ने जारी किया हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र, Common Civil Code लागू करने समेत कई बड़े ऐलान

 Published : Nov 06, 2022 11:47 am IST,  Updated : Nov 06, 2022 11:47 am IST

BJP manifesto for Himachal Vidhansabha Chunav 2022:हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
हिमाचल विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

BJP manifesto for Himachal Vidhansabha Chunav 2022:हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी। नड्डा ने पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश में कॉमन सिविल कोड (समान नागरिक संहिता लागू करने) करने समेत कई अन्य बड़े ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आठ लाख रोजगार सृजित करने और राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा भी घोषणा पत्र में किया है।

महिलाओं पर अलग घोषणापत्र

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा। अब इसमें सिर्फ छह दिनों का वक्त और रह गया है। घोषणा पत्र जारी करने के वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।

संकल्प पत्र में 11 प्रमुख घोषणाएं
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र यानि कि संकल्प पत्र में कॉमन सिविल कोड यानि कि यूनिफॉर्म सिविल कोड, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 33 फीसद आरक्षण, रोजगार और पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने समेत 11 प्रमुख घोषणाएं की हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी संकप्ल पार्टी करती है, उसे पूरा किया जाता है। भाजपा ने हिमाचल में हिमतीर्थ सर्किट समेत विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 वर्ष में 12000 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने, धार्मिक स्थानों पर ट्रांसपोर्टेशन को ठीक करने और राज्य के सभी मंदिरों से उसे जोड़ने के लिए हिमतीर्थ सर्किट का विकास किया जाएगा।

राज्य में खुलेंगे स्वास्थ्य के लिए मोबाइल क्लीनिक
पांच मेडिकल कालेजों की स्थापना के साथ ही सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में मोबाइल क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। इसका लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा में मोबाइल क्लीनिक खोलने पर रहेगा। ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम पायदान तक पहुंच सकें।

अवैध वक्फ संपत्तियां होंगी खत्म
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में हिमाचल प्रदेश की वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और अवैध वक्फ बोर्ड संपत्तियों का अधिकार रद्द करने की भी घोषणा की है। नड्डा ने कहा कि इसकी जांच के लिए कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाएगा। ताकि वक्फ बोर्ड संपत्तियों का अवैध इस्तेमाल रोका जा सके।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत