1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया 'अपमान', BJP ने की माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया 'अपमान', BJP ने की माफी की मांग

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 08, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 02:32 pm IST

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर बीजेपी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि कोई व्यक्ति कठिन परिश्रम से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचता है, तो कांग्रेस के नेताओं को उससे जलन होने लगती है।

गौरव भाटिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। - India TV Hindi
गौरव भाटिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। Image Source : BJP/YT

नई दिल्ली: बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कठिन परिश्रम से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचता है, तो कांग्रेस के नेताओं को उससे जलन होने लगती है। जब अधीर रंजन चौधरी ने माननीय राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया, तो पत्रकारों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, लेकिन उन्होंने कोई पश्चाताप नहीं दिखाया-क्योंकि ये नेता केवल एक ही बात जानते हैं 'कांग्रेस आलाकमान के सामने झुकना'। उन्हें न तो संवैधानिक पदों की गरिमा की परवाह है, न ही सम्मान।

खरगे ने आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल

बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। ये कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को दिखा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे, द्रौपदी मुर्मू को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को कोविड बुलाते हैं। खरगे, द्रौपदी मुर्मू जी को भू-माफिया बताते हैं और कहते हैं कि ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर रिमोट कंट्रोल वाले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उस पर पूरा देश थू-थू कर रहा है।

कांग्रेस के कई नेताओं ने दिए विवादित बयान

गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर मल्लिकार्जुन खरगे दलित, महिला और आदिवासी विरोधी बयान दे रहे हैं। क्या इससे संविधान तार तार नहीं हो रहा है? सभी जानते हैं कि भू माफिया कांग्रेस के परिवार के रॉबर्ट वाड्रा हैं, जो जमीनें हड़प लेते हैं। उदित राज, अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए विवादित बयान दिया। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने भी राष्ट्रपति को लेकर विवादित बयान दिए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगते हुए इसे स्लिप ऑफ टंग बताया था, लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद इसे यह नहीं माना जा सकता, क्या वे माफी मांगेगे और क्या उन्हें पार्टी से निकाला जाएगा? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत