PM Modi Rajya Sabha Speech: राज्यसभा में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं। मोदी की कब्र खुदेगी का नारा लगाते हैं। लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो पाएगा क्योंकि मेरे पास आशीर्वाद का कवच है। ये उन लोगों का आशीर्वाद है जिनके लिए मैं कार्य करता हूं। जिन लोगों को कोई नहीं पूछता है, मैं उन्हें पूजता हूं।
PM मोदी ने ये भी बताया कि उनकी कब्र क्यों खोदना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि गांधी परिवार को लगता है कि पीएम की कुर्सी उनकी पारिवारिक संपत्ति है। मोदी की कब्र वह इसलिए खोदना चाहते हैं क्योंकि वह धारा 370 की दीवार गिराता है। ऑपरेशन सिंदूर करता है। किसी ने मुझसे पूछा था कि आपके स्वास्थ्य का क्या राज है, तो मैंने कहा था कि मैं रोजाना 2 किलोग्राम गाली खाता हूं।
साथ ही, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए PM Modi ने कहा कि देश के लोगों का अपमान करते रहना कांग्रेस के स्वभाव में था। कांग्रेस ने बीते दिनों राष्ट्रपति का अपमान किया। चुनाव के बाद जिस प्रकार से शब्द कहे गए, शर्मिंदगी महसूस होती है कि ये कैसे लोग हैं। कल लोकसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं हो पाई। ये घोर अपमान हुआ है। गरीबी से निकली हुई आदिवासी परिवार से आई हुई महिला के साथ जो आपने व्यवहार किया है, आपने महिला का अपमान किया, आदिवासी समाज का अपमान किया है, आपने संविधान का अपमान किया है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट और दलित परिवार के बेटे का अपमान किया। कांग्रेस के लोगों में असम की जनता के प्रति नफरत झलकती है। कल जो घटना घटी, इसी सभा के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के युवराज ने गद्दार कह दिया। इसलिए कहा, क्योंकि वो सिख थे। ये सिखों का अपमान था। एक तरफ ये दृश्य है, दूसरी तरफ हमारे सदानंद मास्टर जी का दृश्य है। राजनीति विद्वेष के कारण उनके दोनों पैर काट दिए गए। कटे हुए पैर से जिंदगी गुजार रहे हैं। संस्कार इतने ऊंचे हैं कि वाणी में भी अपशब्द नहीं निकलता। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच का एक-एक अपडेट।