1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. By-election Results 2022: एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, क्या चमकेगी शत्रुघ्न सिन्हा की किस्मत?

By-election Results 2022: एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, क्या चमकेगी शत्रुघ्न सिन्हा की किस्मत?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 08:20 am IST,  Updated : Apr 16, 2022 08:20 am IST

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। यहां उनका सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल के साथ है।

Shatrughan Sinha- India TV Hindi
Shatrughan Sinha Image Source : PTI

Highlights

  • पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में शत्रुघ्न सिन्हा हैं।
  • पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा से बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान हैं।
  • बंगाल-छत्तीसगढ़-बिहार और महाराष्ट्र की एक-एक विधानसभा सीट के नतीजे आज

नई दिल्ली: देश की एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे। दोपहर बाद तक इन सीटों पर हार-जीत को लेकर स्थिति साफ होने लगेगी। जिन सीटों पर उप चुनाव हुए हैं, उनमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और बंगाल-छत्तीसगढ़-बिहार और महाराष्ट्र की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। गौरतलब है कि इन सीटों के लिए वोटिंग 12 अप्रैल को हुई थी।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। यहां उनका सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल के साथ है। वहीं पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा से बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं। बाबुल का मुकाबला बीजेपी की केया घोष के साथ है। 

इसके अलावा महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव हुए हैं। यहां महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के बीच टक्कर है। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी उपचुनाव हुआ है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। इसके अलावा बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुए हैं। यहां विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अमर पासवान आमने सामने हैं। बीजेपी और कांग्रेस भी यहां टक्कर में है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत