Bypolls Result: आज का दिन राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है क्योंकि आज कई राज्यों में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। आज यूपी की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इसके साथ त्रिपुरा की 4 सीटों और दिल्ली का भी रिजल्ट आ गया है। वहीं झारखंड और आंध्र प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Bypolls Results: यूपी के रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी ने लहराया परचम, जानें अन्य राज्यों की सीटों का हाल
Bypolls Results: यूपी के रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी ने लहराया परचम, जानें अन्य राज्यों की सीटों का हाल
Bypolls Result Live: आज यूपी की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसके अलावा त्रिपुरा की 4 और दिल्ली की सीटों का भी रिजल्ट आ गया है। वहीं झारखंड और आंध्र प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के परिणामों की भी घोषणा हो गई है।
Bypolls Result
-
7:07 PM (IST) Jun 26, 2022
आंध्र प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में वाईएसआरसी ने आत्मकुरु सीट 82,888 वोटों से जीती
आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRC) ने आत्मकुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 82,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार एम. विक्रम रेड्डी ने 82,742 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के जी भरत कुमार को हराया है।
-
5:48 PM (IST) Jun 26, 2022
झारखंड के मंदार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की जीतीं
झारखंड के मंदार विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आ गया है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की है।
-
5:21 PM (IST) Jun 26, 2022
हरभजन सिंह ने राजेंद्र नगर में जीत के लिए दुर्गेश पाठक को दी बधाई
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर 11,000 से अधिक वोटो से जीत दर्ज की है। राजेंद्र नगर से आप के दुर्गेश पाठक जीते हैं। इसको लेकर AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर प्यार और समर्थन की बौछार करने के लिए धन्यवाद। राजिंदर नगर में शानदार जीत के लिए दुर्गेश पाठक को बधाई।
-
5:17 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार पर हुआ सवाल, भड़क गए आजम खान
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की हार के बारे में पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में देखें आजम खान ने क्या कहा-
-
4:38 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी की विजय पर बोले योगी- ये डबल जीत डबल इंजन सरकार की है
उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। रामपुर से धनश्याम लोधी और आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ ने जीत दर्ज की है। इस विजय के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बधाई दी है। योगी ने कहा कि ये डबल जीत डबल इंजन की सरकार की है। उन्होंने कहा कि ये विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। सीएम योगी ने ये भी कहा कि इस जीत ने 2024 के लिए बड़ा संदेश दे दिया है।
-
4:05 PM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ की जीत, स्वतंत्र देव और केशव मौर्य ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जीत दर्ज की है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निरहुआ को शानदार जीत की बधाई दी है।
-
3:59 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर में मिली जीत पर बोले योगी- डबल इंजन की भाजपा सरकार के सुशासन का सुफल
उत्तर प्रदेश के रामपुर उपचुनाव में मिली जीत पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, "रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।" योगी ने अगले ट्वीट मे लिखा, "यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!" -
3:54 PM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ ने किया जीत का दावा, कहा- जनता की जय
आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपनी जीत का दावा करते हुए ट्वीट किया, " जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।" बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार वह आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं।
-
3:30 PM (IST) Jun 26, 2022
पंजाब की संगरूर सीट पर AAP की हार, अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजी मान को जीत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे से रिक्त हुई संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को हार मिली है। इस हाइप्रोफाइल सीट पर अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजी सिंह मान ने 5822 वोटों से जीत हासिल की है।
-
2:48 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर में बीजेपी ने सपा को 42 हजार वोटों से हराया
रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार आसिम राजा को 42,048 वोटों से हराया है।
-
2:42 PM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ में 13759 वोट से आगे चल रहे निरहुआ
आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 13759 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पार्टियों को अब तक मिले वोटों की संख्या इतनी है-
बीजेपी- 273971
सपा- 260212
बीएसपी- 232069
-
2:39 PM (IST) Jun 26, 2022
जीत के बाद बोले घनश्याम लोधी- रामपुर अब आजम खान का गढ़ नहीं रहा
रामपुर में जीत के बाद घनश्याम लोधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब रामपुर आजम खान का गढ़ नहीं रहा। रामपुर में कमल खिल गया है। ये बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत है। हमें मुस्लिम वोटरों ने भी वोट दिया।
-
2:36 PM (IST) Jun 26, 2022
AAP के दुर्गेश पाठक ने जीत पर दिया बयान
दिल्ली के राजेंद्र नगर से जीत हासिल करने वाले AAP के दुर्गेश पाठक ने कहा कि ये सीएम केजरीवाल की जीत है। ये AAP द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। बीजेपी का यहां कोई एजेंडा नहीं था, पहले दिन चुनाव हार गई थी। वे यहां आगामी नगर निगम चुनावों सहित हर चुनाव में हारेंगे।
-
2:34 PM (IST) Jun 26, 2022
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- जनता को दंगा नहीं डेवलपमेंट चाहिए
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि जनता को दंगा नहीं डेवलपमेंट चाहिए है। आजमगढ़ और रामपुर का हम विकास करेंगे। जनता अब गुंदागर्दी नहीं चाहती।
-
2:18 PM (IST) Jun 26, 2022
किन सीटों पर कौन जीता?
यूपी के रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी जीते।
पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान जीते।
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश पाठक जीते।
त्रिपुरा में CM माणिक साहा बोरदोवाली विधानसभा सीट पर जीत गए हैं।
त्रिपुरा में बीजेपी ने जुबराजनगर सीट पर भी सफलता हासिल की है।
अगरतला से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन जीते हैं।
-
2:14 PM (IST) Jun 26, 2022
संगरूर उपचुनाव जीतने पर सिमरनजीत सिंह मान ने दिया ये बयान
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि उन्होंने संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय दलों को हराया है। मेरी प्राथमिकता संगरूर की खराब आर्थिक स्थिति सहित कर्ज में डूबे किसानों की स्थिति का मुद्दा उठाना होगा। हम पंजाब सरकार के साथ काम करेंगे।
-
2:11 PM (IST) Jun 26, 2022
केशव मौर्य ने बीजेपी की जीत और बढ़त पर दिया बयान, कहा- मेरे अपमान का जनता ने बदला लिया
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा है कि आजमगढ़ और रामपुर की जनता ने मेरे अपमान का जवाब दिया है। सदन में अखिलेश यादव ने मेरा अपमान किया था। आजम खान ने भी मेरा अपमान किया था। अब उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है।
-
2:08 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर: हार के बाद एसपी उम्मीदवार आसिम राजा ने लगाए आरोप
रामपुर में हार के बाद एसपी उम्मीदवार आसिम राजा ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने नतीजों को प्रभावित किया है। बता दें कि अभी चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा नहीं की है।
-
2:03 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को जीत
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने दावा किया है कि रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं।
-
1:58 PM (IST) Jun 26, 2022
सुखबीर बादल ने सिमरनजीत को दी बधाई
संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान काफी अंतर से आगे हैं। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करके पहले ही मान को बधाई दे दी है। बादल ने कहा है कि मैं सरदार सिमरनजीत सिंह मान और उनकी पार्टी को संगरूर संसदीय उपचुनाव में चुनावी जीत पर तहे दिल से बधाई देता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
-
1:55 PM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर में जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी, आजमगढ़ में भी बीजेपी आगे
रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 27365 वोटों की बढ़त बना ली है। इस सीट पर सपा के आसिम राजा काफी पीछे हो गए हैं।
वहीं आजमगढ़ में बीजेपी के निरहुआ 7224 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के धर्मेंद्र यादव मेहनत हैं और बसपा के गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर हैं।
-
1:50 PM (IST) Jun 26, 2022
यूपी की रामपुर सीट से बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी आगे
यूपी की रामपुर सीट से बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी 19552 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा उम्मीदवार आसिम राजा उनसे पीछे हैं।
-
1:27 PM (IST) Jun 26, 2022
अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान 5,628 वोटों से आगे
पंजाब: संगरूर उपचुनाव में दोपहर 1.04 बजे तक शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान 5,628 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।
-
1:13 PM (IST) Jun 26, 2022
दिल्ली से आप जीती
आप ने दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर 11,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। राजेंद्र नगर से आप के दुर्गेश पाठक जीते हैं।
-
1:09 PM (IST) Jun 26, 2022
चुनाव आयोग के मुताबिक यूपी की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे
अभी तक के अपडेट के मुताबिक, आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी आगे चल रही है। आजमगढ़ में निरहुआ और रामपुर में लोधी आगे चल रहे हैं।
-
1:04 PM (IST) Jun 26, 2022
पंजाब के संगरूर में 12.49 बजे तक सिमरनजीत सिंह मान आगे
पंजाब के संगरूर में 12.49 बजे तक अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। वह 2,43,834 वोट से आगे हैं। आप के गुरमेल सिंह कुल 2,38,989 वोटों से पीछे हैं।
-
1:00 PM (IST) Jun 26, 2022
दिल्ली राजेंद्र नगर में 15वें राउंड में भी आप आगे
दिल्ली के राजेंद्र नगर उपचुनाव में 15वें राउंड में भी आप लीड कर रही है। यानी वह बाकियों से आगे चल रही है। इस सीट से आप 11247 वोटों से आगे है।
-
12:17 PM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे
भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा के धमेंद्र यादव से 5033 वोटों से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 111076 वोट मिला है। वहीं भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 116109 वोट मिले हैं। बीएसपी प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली को 92507 वोट मिले हैं।
-
12:11 PM (IST) Jun 26, 2022
दिल्ली के राजेंद्र नगर उपचुनाव में 10वें राउंड में आप आगे
AAP- 2009
BJP- 1956 -
11:39 AM (IST) Jun 26, 2022
त्रिपुरा के CM माणिक साहा बोरदोवाली सीट पर जीते, अगरतला से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन जीते
त्रिपुरा के CM माणिक साहा बोरदोवाली विधानसभा सीट पर जीत गए हैं। वहीं बीजेपी ने जुबराजनगर सीट पर भी सफलता हासिल की है। वहीं अगरतला से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन जीते हैं।
-
11:30 AM (IST) Jun 26, 2022
आंध्र प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में YSRCP आगे
आंध्र प्रदेश की आत्माकुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में YSRCP के मेकापति विक्रम रेड्डी आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से ये जानकारी मिली है।
-
11:29 AM (IST) Jun 26, 2022
झारखंड-मंदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कांग्रेस आगे
झारखंड-मंदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा दूसरे स्थान पर है।
-
11:27 AM (IST) Jun 26, 2022
त्रिपुरा में 3 सीटों पर बीजेपी आगे, एक सीट पर कांग्रेस आगे
त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है। टाउन बारदोवाली, जुबराजनगर और सूरमा पर बीजेपी आगे है। चुनाव आयोग के मुताबिक अगरतला सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
-
11:03 AM (IST) Jun 26, 2022
राजेंद्र नगर दिल्ली में 6वें राउंड में आप आगे
Aap- 14080
BJP- 11102
CONG- 586 -
11:00 AM (IST) Jun 26, 2022
SANGRUR: पंजाब में सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे
सिमरनजीत सिंह मान, आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह से 4831 वोट से आगे चल रहे हैं।
सिमरनजीत सिंह मान - 135700
आप - 130869
कांग्रेस - 41666
बीजेपी - 32346
शिरोमणि अकाली दल - 23470 -
10:58 AM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर में सपा के आसिम राजा 4224 वोट से आगे
रामपुर में सपा के आसिम राजा 4224 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा को अब तक 70446 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी को 66262 वोट मिले हैं।
-
10:25 AM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ में सपा आगे
आजमगढ़ में सपा 150 वोटों से आगे चल रही है। अब तक सपा के धर्मेंद्र यादव को 19391, निरहुआ को 19241, जमाली को 17437 वोट मिले।
-
10:23 AM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर में सपा के आसिम राजा 848 वोट से आगे
रामपुर में सपा के आसिम राजा 848 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा को अब तक 46, 411 वोट मिले हैं। बीजेपी को 45, 565 वोट मिले हैं।
-
10:10 AM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे
निरहुआ, बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली से 220 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13371 वोट मिले हैं और बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 13151 वोट मिले हैं। धर्मेंद्र यादव को 12090 वोट मिले हैं।
-
10:07 AM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में घनश्याम सिंह लोधी 2810 वोट से आगे
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में घनश्याम सिंह लोधी 2810 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा को अब तक 21,179 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी को अब तक 23989 वोट मिले हैं।
-
10:04 AM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे
निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 2020 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक दिनेश लाल यादव निरहुआ को 10,624 वोट मिले हैं और धर्मेंद्र यादव को 8604 वोट मिले हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 7935 वोट मिले हैं।
-
10:02 AM (IST) Jun 26, 2022
संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान, गुरमेल सिंह से 1138 वोट आगे
सिमरनजीत सिंह मान -62315
आप - 61177
कांग्रेस - 18685
बीजेपी - 13645
शिरोमणि अकाली दल - 10575 -
9:48 AM (IST) Jun 26, 2022
संगरूर उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान 1172 वोटों से आगे
संगरूर उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान 1172 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां आप उम्मीदवार गुरमैल सिंह पीछे चल रहे हैं। बता दें कि संगरूर सीएम भगवंत मान की लोकसभा सीट रही है।
-
9:46 AM (IST) Jun 26, 2022
आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में आगे
आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक दिल्ली के राजेंद्र नगर से 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 2 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है।
-
8:43 AM (IST) Jun 26, 2022
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां भी उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे।
-
8:40 AM (IST) Jun 26, 2022
रामपुर लोकसभा सीट पर काउंटिंग जारी
यूपी की रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी होंगे। इस चुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी। यहां वोटों की काउंटिंग चल रही है।
-
8:38 AM (IST) Jun 26, 2022
संगरूर लोकसभा सीट पर काउंटिंग जारी
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। ये काउंटिंग बरनाला में हो रही है।