1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का हुआ निधन, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का हुआ निधन, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

 Written By: Avinash Rai
 Published : Nov 01, 2024 10:56 am IST,  Updated : Nov 01, 2024 12:13 pm IST

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Chairman of Prime Minister’s Economic Advisory Council and Economist Bibek Debroy passed away- India TV Hindi
बिबेक देबरॉय का हुआ निधन Image Source : ANI

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बिबेक देबरॉय के निधन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "मैं डॉ. देबरॉय को कई सालों से जानता हूं। मैं उनकी अंतर्दृष्टि और अकादमिक चर्चा के प्रति उनके जुनून को हमेशा याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। डॉ. बिबेक देबरॉय जी एक प्रखर विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा, उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में भी आनंद आता था।"

कौन थे बिबेक देबरॉय

बिबेक देबरॉय एक भारतीय अर्थशास्त्री थे, जो भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वह वित्त मंत्रालय की अमृत काल के लिए बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण ढांचे की विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष भी थे। देबरॉय ने खेल सिंद्धांत, आर्थिक सिद्धांत, आय और सामाजिक असमानताओं, गरीबी, कानून सुधार, रेलवे सुधार और इंडोलॉजी आदि में महत्वपू्र्ण योगदान दिया है। बिबेक देबरॉय भारत सरकार के थिंक टैक नीति आयोग के साल 2015 से 2019 तक सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गाय है। उन्हें यूएस-इंडिया बिजनेस समिट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही नउन्हें ऑस्ट्रेलिया इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा लाइफटाइम अछीवमेंट अवॉर्ड से सम्मनित किया जा चुका है। 

बंगाली परिवार में हुआ बिबेक देबरॉय का जन्म

बता दें कि फरवरी 2024 में देबरॉय को उनके विशिष्ट नेतृत्व, सार्वजनिक सेवा, कार्य और दिवालियापन के क्षेत्र में योहदान के लिए इन्सॉल्वेंसी लॉ अकादमी एमेरिट्स फेलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया था। बता दें कि बिबेक देबरॉय का जन्म 25 जनवरी 1955 को शिलांग में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनके दादा-दादी सिलहट से आए थे, जो अब बांग्लादेश का भाग है। उनके पिता भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा में शामिल थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रामकृष्ण मिशन विद्यालय नरेद्रपुर से की। इसके बाद वह कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए चले गए। इसके बाद देबरॉय ट्रिनिटी कॉलेज की छात्रवृति पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गए, जहां उन्होंने आगे की पढ़ाई की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत