1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, हरप्रीत कौर बबला बनीं मेयर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, हरप्रीत कौर बबला बनीं मेयर

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 30, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 01:55 pm IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत हो गई है। बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला नई मेयर बन गई हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े अहम जानकारी।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी।- India TV Hindi
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी। Image Source : PTI

केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चुनाव जीतकर चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक, मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग के चलते हरप्रीत कौर बबला मेयर चुनी गईं है।

कांग्रेस ने जीता डिप्टी मेयर पद

चंडीगढ़ में कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी ने सीनियर डिप्टी मेयर के पद का चुनाव जीत लिया है। जसबीर सिंह बंटी के पक्ष में 19 वोट पड़े, जबकि बीजेपी की विमला दुबे को 17 वोट मिले। हालांकि, अभी भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन से एक क्रॉस वोट बीजेपी के पक्ष में हुई। लेकिन बीजेपी का इसे फायदा नहीं मिला।

किस पार्टी के कितने सांसद थे?

चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव आज 30 जनवरी को होना तय था। PTI के मुताबिक, चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या 16 हो गई थी। नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 13 थी। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त था। आप और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत मेयर का चुनाव लड़ा था।

क्या थीं AAP- कांग्रेस की मुश्किलें?

दरअसल, AAP और कांग्रेस में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कई दावेदार थे। चूंकि, वोटिंग सीक्रेट बैलेट के जरिए होनी थी, ऐसे में अगर 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर देते तो बीजेपी के वोट 19 और कांग्रेस-AAP के 17 वोट ही रह जाते। क्रॉस वोटिंग की जगह अगर बैलेट पेपर पर निशान लगाकर वोट को इनवैलिड कर दिया जाता, तो भी AAP-कांग्रेस का खेल बिगड़ सकता था। ऐसी सूरत में सिर्फ मेयर नहीं, बल्कि बाकी 2 पदों पर भी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती था। अब जानकारी के मुताबिक, क्रॉस वोटिंग के चलते ही भाजपा की हरप्रीत कौर बबला मेयर चुनी गईं है। आपको बता दें कि हरप्रीत चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 10 की पार्षद हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किया था पर्यवेक्षक

पिछली बार चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जयश्री ठाकुर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। कोर्ट ने मेयर चुनाव की कार्यवाही पर्यवेक्षक की उपस्थिति में करने को कहा था और साथ ही चुनाव की वीडियोग्राफी करने को भी कहा था।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ मेयर चुनाव आज, सिटिंग मेयर को हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, अब डालेंगे वोट

यमुना को लेकर केजरीवाल के बयान पर बढ़ता जा रहा बवाल, 17 फरवरी को AAP सुप्रीमो की कोर्ट में पेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत