1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीएम योगी की दिल्ली में पीएम मोदी से खास मुलाकात, जेपी नड्डा से भी मिले, अमित शाह संग भी हुई बैठक

सीएम योगी की दिल्ली में पीएम मोदी से खास मुलाकात, जेपी नड्डा से भी मिले, अमित शाह संग भी हुई बैठक

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 19, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 08:14 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से मुलाकात हुई है। सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच हुई बैठक करीब सवा घंटे तक चली है। इसके बाद सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ भी मुलाकात की।

सीएम योगी और पीएम मोदी- India TV Hindi
सीएम योगी और पीएम मोदी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी और सीएम योगी की मीटिंग करीब सवा घंटे की हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद सीएम योगी अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात के लिए पहुंचे। आज शाम ही सीएम योगी ने अमित शाह से भी मुलाकात की। 

सीएम योगी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है। सीएम योगी ने जेपी नड्डा को भगवा गमछा और फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया है।

इस बैठक का क्या है एजेंडा?

सीएम योगी की पीएम मोदी और अन्य शीर्ष पार्टी नेताओं के संग बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र, पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंताओं और विपक्षी दलों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए भी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत