1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस और AAP आज करेगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों में गठबंधन का हो सकता है ऐलान

कांग्रेस और AAP आज करेगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों में गठबंधन का हो सकता है ऐलान

 Reported By: Bhaskar Mishra Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 24, 2024 09:13 am IST,  Updated : Feb 24, 2024 09:19 am IST

यूपी में सपा से सीट शेयरिंग पर बात फाइनल होने के बाद अब कांग्रेस की आम आदमी पार्टी से बात तय हो गई है। दोनों दलों में पांच राज्यों की सीटों को लेकर समझौता हुआ है, लेकिन पंजाब में दोनों अलग-अलग लड़ेंगे।

Aam Aadmi Party, Congress, Delhi, Punjab, Gujarat, Assam, Goa, Haryana, Lok Sabha Election- India TV Hindi
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पार्टियों के गठबंधन हो रहे हैं। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। जनसभाएं और रैलियां की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर देगा। इसके साथ ही देशभर में आचार सहिंता लागू हो जाएगी। वहीं इसी बीच आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हो जाएगा।

दिल्ली में 4:3 पर बनी है बात

सूत्रों के अनुसार, आज दोनों दल एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिल सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ सकती है।

पंजाब ने अकेले लड़ेंगे दोनों दल

इसके साथ ही पंजाब में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा। यहां दोनों पार्टियां अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। इसके पीछे स्थानीय हालात और राजनीति कारण बताई जा रही है। वहीं चंडीगढ़ की सीट आपम आदमी पार्टी को मिल सकती है। वहीं इस हालात में आप गोवा की सीट छोड़ रही है। इससे पहले वह गोवा में एक सीट की डिमांड कर रही थी। इसके साथ ही आप असम में भी सीट छोड़ने को तैयार हो गई है। बता दें कि पार्टी असम में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

हरियाणा में एक सीट पर लड़ेगी आप 

इसके अलावा आम आदमी पार्टी को हरियाणा में भी एक लोकसभा सीट मिल रही है। यहां अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा गुजरात में आप को भरूच और भावनगर की दो लोकसभा सीटें मिल रही हैं। आप ने यहां 3 उम्मीदवार घोषित कर दिए थे और वह पहले 8 सीटें मांग रही थी। हालांकि अब इस गठबंधन के बाद पार्टी को अपनी रणनीति नए सिरे से बनानी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत