1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 15, 2023 10:16 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 10:52 am IST

गुरमीत सिंह राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार थे। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान श्री गंगानगर ले जाया गया है।

Gurmeet Singh Koonar- India TV Hindi
गुरमीत सिंह कूनर Image Source : ANI

नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पार्टी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

12 नवंबर को एम्स में हुए थे एडमिट

साल 2018 में करणपुर विधानसभा सीट से गुरमीत सिंह कुन्नर ने ही जीत हासिल की थी। उन्होंने निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू और भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को हराया था। 75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। उनके निधन से कांग्रेस समर्थकों में शोक की लहर है।

चुनाव से पहले हुई इस घटना ने कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाया है। करणपुर सीट पर अब क्या फैसला होगा, ये चुनाव आयोग ही तय करेगा। दरअसल इससे पहले राजस्थान में साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान अलवर जिले के रामगढ़ में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हुआ था। ऐसे में वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: गाजीपुर में कार के अंदर मिली खून से लथपथ डेडबॉडी, मचा हड़कंप 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल क्रिकेट मैच आज, ट्रैफिक गाइडलाइन जरूर पढ़ लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत