1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे', जातिगत जनगणना पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- चोरी की है महाराष्ट्र सरकार

'एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे', जातिगत जनगणना पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- चोरी की है महाराष्ट्र सरकार

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 16, 2024 10:45 am IST,  Updated : Nov 16, 2024 10:45 am IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में चोरी की सरकार है। वहीं उन्होंने जातिगत जनगणना और भाजपा के नारे 'एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे' पर भी बयान दिया है।

congress leader digvijay singh remark over caste census and maharashtra assembly election- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार चोरी की है। यह जनता द्वारा चुनी गई सरकार नहीं है। जनता ने कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार चुनी थी। इन्होंने (भाजपा) झारखंड सरकार को भी गिराने की कोशिश की। इन्होंने मौजूदा सीएम को जेल भेज दिया, जबकि उनके पास ऐसा करने का कोई कारण नहीं था। साथ ही कोर्ट ने सवाल किया कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया? मुझे पूरा भरोसा है कि झारखंड और महाराष्ट्र में हमारी गठबंधन सरकार बनेगी।"

'एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे' पर क्या बोले दिग्विजय सिंह

'एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे' के नारे पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "पीएम मोदी कह रहे हैं 'एक रहो, सुरक्षित रहो।' राहुल गांधी ने सही कहा है कि कुछ लोग भारतीय अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार चाहते हैं और वे एकजुट हैं तो सुरक्षित हैं। जहां तक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सवाल है, जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर संस्कृति पर आदेश दिया है, अगर कोई और होता तो इस्तीफा दे देता। सीएम योगी बुलडोजर कार्रवाई पर गर्व करते हैं। बुलडोजर से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया जाता है। बुलडोजर उनके कार्यकाल की पहचान रही है। मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों को उनके फैसले के लिए बधाई देता हूं।"

जातिगत जनगणना पर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

जाति आधारित जनगणना पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "बीजेपी ही विभाजन कर रही है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि समस्याओं का समाधान विस्तृत शोध के आधार पर मिलता है। संविधान में प्रावधान है कि आबादी के हिसाब से एक वर्ग को नौकरी में जगह मिलेगी और बजट भी उसी हिसाब से दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कोई भी टॉप या मिडिल लेवल का कॉरपोरेट अनुसूचित जनजाति से नहीं है। मीडिया में भी आपकी प्रोफाइल में आदिवासी समुदाय के कितने लोग हैं? सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए। वे जनगणना से क्यों डरते हैं? अभी 2024 है और 2021 की जनगणना होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत