1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिम्मत है तो जारी करें घोषणापत्र

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिम्मत है तो जारी करें घोषणापत्र

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 05, 2024 08:57 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 09:49 pm IST

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र को जारी कर दिया है। इस बीच इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा की हिम्मत है तो जारी करे घोषणापत्र। भाजपा अपने गिने-चुने चार अमीर दोस्तों के लिए ही घोषणापत्र जारी करेगी।

Congress leader Imran Pratapgarhi targeted BJP said if you have courage then issue manifesto- India TV Hindi
इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर साधा निशाना Image Source : FACEBOOK

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियां दिन प्रतिदिन तेज की जा रही है। इस बीचत शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र को जारी कर दिया। इस बीच कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज अपने घोषणा पत्र को जारी किया है। आम जनता की बात घोषणापत्र में की गई है। भाजपा में हिम्मत है तो घोषणापत्र जारी करे। लेकिन भाजपा सिर्फ अपने गिने-चुने चार अमीर दोस्तों के लिए ही घोषणापत्र जारी करेगी। बता दें कि कांग्रेस के घोषणापत्र को भाजपा ने झूठ का पुलिंदा बताया है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने पप्पू यादव को लेकर क्या कहा?

इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि पप्पू यादव को हमने कहा है कि पूर्णिया लोकसभा सीट से अपना नामांकन वापस लें और वह हमारे द्वारा अधिकृत उम्मीदवार नहीं हैं। पार्टी की तरफ से हमारे गठबंधन में एख दो सीटों पर अगर कोई बगालत करे तो मुद्दा बनाया जाता है। भाजपा के दर्जनों सीटों पर बगावत हो रही है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर उम्मीदवार जरूर बदले हैं। लेकिन परिस्थिति के हिसाब से जो चुनाव जीत सकता है, उसे टिकट दिया जाता है। भाजपा ने तो कई लोगों के टिकट काट दिए, कई उम्मीदवार बदले लेकिन उसपर चर्चा नहीं होती है।

क्या रॉबर्ट वाड्रा लड़ेंगे चुनाव?

संजय निरूपम के बयान को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि संजय निरूपम कह रहे हैं कि कांग्रेस में 5 पावर सेंटर है। तो हमारे यहां तो लोकतंत्र है। सबकी बात सुनी जाती है। भाजपा की तरह एक हाथ में तानाशाह जैसी सत्ता नहीं है। हमारे पार्टी में सबको बोलने का और बात करने का अधिकार है। निरूपम को तो हमने पार्टी से निष्कासित कर निकाल दिया है। उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी, इसलिए पार्टी छोड़ने के बाद अब वह बेतुकी बयानबाजी करेंगे ही। महाराष्ट्र के कुछ सीटों को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों में विवाद है, लेकिन गठबंधन को बरकरार रखने के लिए एकजुटता रखने के लिए कुछ सीटों पर त्याग करना पड़ता है। कांग्रेस हमेशा त्याग करती आई है। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं, लेकिन किसको टिकट देना है या नहीं, इसका फैसला चुनाव समिति करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत