1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने कार्यकर्ता को दिया 'कुत्ते का बिस्किट', Video वायरल होने के बाद कही ये बात

राहुल गांधी ने कार्यकर्ता को दिया 'कुत्ते का बिस्किट', Video वायरल होने के बाद कही ये बात

 Written By: Amar Deep
 Published : Feb 06, 2024 07:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 07:35 pm IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता को कुत्ते का बिस्किट देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने और विपक्ष द्वारा बयानबाजी किए जाने के बाद राहुल गांधी ने इस मामले में सफाई दी है।

कुत्ते के बिस्किट मामले में राहुल गांधी ने दी सफाई।- India TV Hindi
कुत्ते के बिस्किट मामले में राहुल गांधी ने दी सफाई। Image Source : PTI

नई दिल्ली: हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते को बिस्किट खिलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जब कुत्ता बिस्किट नहीं खाता है तो राहुल गांधी ने बिस्किट एक कार्यकर्ता को दे दिया। वहीं अब ये वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को इसे लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि कुत्ते द्वारा मेरे हाथ से बिस्किट नहीं खाने पर मैने यह (बिस्किट) खिलाने के लिए उसके मालिक को दे दिया था। राहुल गांधी का यह बयान वीडियो के वायरल होने के बाद आया है। 

राहुल गांधी ने बताई ये वजह

वहीं ये वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि गांधी इस तरह से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार करते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि "कुत्ता घबराया हुआ था और कांप रहा था। जब मैंने उसे बिस्किट दिया तो वह डर गया। फिर, मैंने (इसके) मालिक को बिस्किट देते हुए कहा कि यह आपके हाथ से खाएगा। फिर, मालिक ने बिस्किट दिया और कुत्ते ने खा लिया। इसमें क्या समस्या है?" उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा क्यों कुत्ते के पीछे पड़ी है? 

असम के सीएम ने साधा था निशाना

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार रात को इसी वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा था कि “न केवल राहुल गांधी बल्कि पूरा परिवार मुझे वह बिस्किट नहीं खिला पाया। मुझे असमिया और भारतीय होने पर गर्व है। मैंने खाने से इनकार कर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।" हिमंत विश्व शर्मा ने मुंबई भाजपा की आईटी व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की सह संयोजक पल्लवी सीटी के एक 'एक्स' पोस्ट के जवाब में यह बात कही थी। 

इस पोस्ट पर किया था रिप्लाई

पल्लवी सीटी ने अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था कि “कितनी बेशर्मी है। पहले राहुल गांधी ने हिमंत विश्व शर्मा जी को अपने पालतू कुत्ते पिडी के साथ एक ही प्लेट से बिस्किट खिलाए। फिर कांग्रेस के खरगेजी पार्टी कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्तों से करते हैं और अब शहजादा एक कुत्ते के इनकार के बाद वह बिस्किट पार्टी कार्यकर्ता को दे रहा है। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं के प्रति वह इसी तरह का सम्मान दिखाते हैं?” 

यह भी पढ़ें- 

‘मुसलमानों को PM मोदी और CM धामी का शुक्रिया अदा करना चाहिए’, UCC पर बोले मुफ्ती शमून कासमी

उत्तराखंडः लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर जाना होगा जेल, UCC लागू होने से बदल जाएंगी ये 11 चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत