1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिगड़े बोल: रेप पीड़िता के ससुर को कांग्रेस नेता ने फटकारा, कहा- अकेला आदमी बलात्कार नहीं कर सकता, इसमें लगते हैं 3-4 लोग

बिगड़े बोल: रेप पीड़िता के ससुर को कांग्रेस नेता ने फटकारा, कहा- अकेला आदमी बलात्कार नहीं कर सकता, इसमें लगते हैं 3-4 लोग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 22, 2023 07:00 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 07:01 am IST

कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल ने एक रेप पीड़िता के ससुर को फटकारा है। पीड़िता का ससुर कांग्रेस नेता से न्याय की उम्मीद कर रहा था लेकिन कांग्रेस नेता ने उल्टा उसे ही फटकार डाला।

Amregouda Patil- India TV Hindi
कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल Image Source : ANI

बेंगलुरू: कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता है, इसमें 3-4 लोग लगते हैं। अमरेगौड़ा ने ये बात रेप पीड़िता के सुसर को उस वक्त कही, जब वह फोन पर आरोपी की शिकायत कर रहे थे। बाद में दोनों के बीच हुई बात की रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। हालांकि ऑडियो क्लिप की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

क्या है मामला?

16 अक्टूबर को अमरेगौड़ा के साथी संगनगौड़ा पाटिल ने कोप्पल जिले के तवरगेरा में खेतों में एक महिला के साथ रेप किया। 18 अक्टूबर को इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जब इस मामले की शिकायत महिला के ससुर ने कांग्रेस नेता से की तो उन्होंने महिला को बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने तो रेप की बात से ही नकार दिया।

वायरल ऑडियो में क्या बात हुई?

रेप पीड़िता का ससुर: मैं बहू के साथ रेप की शिकायत के लिए आया हूं। आपके साथी संगनगौड़ा पाटिल ने उसके साथ रेप किया है।

पाटिल: एक महिला से रेप के लिए कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। कोई अकेले किसी का रेप नहीं कर सकता, फिर चाहें वो कितना ही ताकतवर क्यों ना हो। 

रेप पीड़िता का ससुर: क्या हम झूठ बोल रहे हैं? बहू ने जो कहा वो सच नहीं?

पाटिल: आप साबित करें कि कोई शख्स अकेले रेप कर सकता है। मुझे ज्यादा बहस नहीं करनी। आप अपने परिवार को बदनाम कर रहे हो। जरा इस बात पर गौर करो कि जिस गांव में रेप हो, वहां कोई लड़की नहीं देगा। पूरे परिवार का आपके सम्मान खत्म हो जाएगा। इसके अलावा पाटिल ने ये भी कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती।

ये भी पढ़ें: 

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: अगले दो दिनों में बाहर आ जाएंगे मजदूर, निकालने की कोशिशें तेज

' 2024 में बड़ा परिवर्तन होगा, अहम भूमिका में रहेंगे समाजवादी', लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत