1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल, इसमें सुधार और फिर से जान फूंकने की जरूरत: शशि थरूर

कांग्रेस सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल, इसमें सुधार और फिर से जान फूंकने की जरूरत: शशि थरूर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2022 07:48 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 07:48 pm IST

शशि थरूर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हालिया विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही थी।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है और इसलिए इसमें सुधार तथा नयी जान फूंकना जरूरी है। उन्होंने देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है। इसीलिए सुधार और नई जान फूंकनी जरूरी है।’’

थरूर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हालिया विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही थी।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी अकेले व्यक्ति हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे दमखम से मुकाबला कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती है, उससे घबराना नहीं चाहिए। हम लोगों ने लंबे समय से देखा है, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यही भारतीय जनता पार्टी जो आज सत्ता में है, उसे कभी संसद में सिर्फ 2 सीट मिली थी। इसलिए चुनाव में हार-जीत होती रहती है, हम उनसे घबराते नहीं हैं।’’

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत