1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bharat Jodo Yatra: पार्टी में नई जान फूंकने की कवायद, ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के बीच अब ये नई यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, जानिए आगे का प्लान

Bharat Jodo Yatra: पार्टी में नई जान फूंकने की कवायद, ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के बीच अब ये नई यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, जानिए आगे का प्लान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 17, 2022 09:39 am IST,  Updated : Sep 17, 2022 09:39 am IST

Bharat Jodo Yatra: पार्टी 1 नवंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के असम संस्करण ‘असम जोड़ो यात्रा‘ शुरू करेगी। जयराम रमेश ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पटरी से उतारने में सफल नहीं होंगे।

Bharat jodo Yatra- India TV Hindi
Bharat jodo Yatra Image Source : FILE

Highlights

  • पार्टी 1 नवंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के असम संस्करण ‘असम जोड़ो यात्रा‘ शुरू करेगी
  • कांग्रेस विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं होगी सफलः जयराम रमेश
  • असम के सीएम ने दी थी पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की सलाह

Bharat Jodo Yatra: हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस एक बार फिर पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुटी है। पहले राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की शुरुआत के बाद अब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ‘असम जोड़ो यात्रा‘ की शुरुआत करने जा रही है।  इस बात की घोषणा खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने की। उन्होंने कहा कि  कि पार्टी 1 नवंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के असम संस्करण ‘असम जोड़ो यात्रा‘ शुरू करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पटरी से उतारने में सफल नहीं होंगे।

कांग्रेस विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं होगी सफलः जयराम रमेश

रमेश ने कहा, ‘शर्मा पार्टी के विधायकों को प्रभावित करने की कितनी भी कोशिश कर लें, कांग्रेस नहीं रुकेगी। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई विधायक शर्मा की तरह पार्टी छोड़ देता है।‘ उन्होंने कहा कि असम के सीएम को कांग्रेस के बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए और असम के कल्याण के लिए काम करने पर ध्यान देना चाहिए।

असम के सीएम ने दी थी पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की सलाह

दरअसल, शर्मा ने पहले राहुल गांधी की आलोचना की थी और उन्हें पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की सलाह दी थी और कहा था कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी। इस संदर्भ में रमेश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा शासन में एक तरह से देश का बंटवारा हो गया है।

भाजपा ने समाज में विभाजन का काम कियाः रमेश

उन्होंने कहा, ‘देश जबरदस्त आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और सत्ता के केंद्रीकरण का सामना कर रहा है। भाजपा ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बड़े पैमाने पर विभाजन पैदा किया है।‘ रमेश ने दावा किया, ‘आज लोग धर्म, संस्कृति और यहां तक कि खानपान को लेकर बंटे हुए हैं। राज्य सरकारों के अधिकार प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ ने छीन लिए हैं।‘

अगले साल यहां से शुरू करेंगे भारत जोड़ो यात्रा

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने अगले साल अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक दूसरे चरण की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ शुरू करने की कांग्रेस की योजना के बारे में भी संकेत दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत