1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Delhi Election: AAP की हार पर भड़के राम गोपाल यादव, बोले- 'कांग्रेस ने BJP को जिताया'

Delhi Election: AAP की हार पर भड़के राम गोपाल यादव, बोले- 'कांग्रेस ने BJP को जिताया'

 Published : Feb 08, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 07:05 pm IST

Delhi Election Result: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार को लेकर सपा सांसग राम गोपाल यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

राम गोपाल यादव का कांग्रेस पर निशाना।- India TV Hindi
राम गोपाल यादव का कांग्रेस पर निशाना। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी जिसके परिणाम आज शनिवार 8 फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की विदाई हो गई है। अब आम आदमी पार्टी की हार को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि सपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था।

कांग्रेस, BJP को जिताने में लगी हुई थी- राम गोपाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा को जिताने में लगी हुई थी और आम आदमी पार्टी को हराने में लगी हुई थी।

किसे कितनी सीटें मिलीं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम खुद चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया को भी चुनाव में हार मिली है। सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं।

विपक्षी दलों ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी की हार पर माकपा और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने निराशा व्यक्त की है और कहा है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में मतभेदों ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं, शिवसेना (UBT)  के सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर आप और कांग्रेस के बीच संबंध अच्छे होते तो बेहतर परिणाम होता। दोनों दलों ने भाजपा के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया। अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक मीम पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘और लड़ो आपस में!’

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results: दिल्ली की इन सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, देखें लिस्ट


दिल्ली चुनावों में AAP को मिली करारी हार, पर पार्टी के इस युवा नेता ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत