1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'सैम पित्रोदा को जितने जूते मारें उतने कम', दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का बयान

'सैम पित्रोदा को जितने जूते मारें उतने कम', दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का बयान

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2024 10:33 am IST,  Updated : May 10, 2024 10:37 am IST

भारत में रहने वाले लोगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा ने विवादित नस्लीय टिप्पणी की थी। इसपर अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जितने जूते मारे जाएं, उतने कम हैं।

Digvijay Singh brother Laxman Singh harsh remark on Sam Pitroda after controversial statement- India TV Hindi
सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के लक्ष्मण सिंह Image Source : PTI/TWITTER

कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा ने बीते दिनों भारतीयों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पूर्वी भारतीय लोग चीनियों की तरह दिखते हैं। वहीं उत्तर भारतीय गोरे और दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं। इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष के पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दे दिया। इस बीच तमाम नेताओं द्वारा सैम पित्रोदा के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी गई। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने बयान दिया है।

सैम पित्रोदा के बयान पर भयंकर भड़के लक्ष्मण सिंह

दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर सैम पित्रोदा की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। बता दें कि दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा सीट से विधायक रह चुके हैं। लक्ष्मण सिंह एक्स पर लिखा, 'सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारे उतने कम हैं।' बता दें कि सैम पित्रोदा के बयान देने के बाद से ही लगातार भाजपा उनपर हमले कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने भी झाड़ा पल्ला

सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सैम पित्रोदा ने भारत और विविधता को बतानेके लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान देते हुए कहा कि ये कांग्रेस के बुद्धिदाता (थिंकटैंक) हैं। तो सैम पित्रोदा स्वभाविक रूप से कांग्रेस की बांटों और राज करो की नीति को ही बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा सत्ता के लिए देश को बांटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत