1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मध्य प्रदेश जैसी गलती न दोहराएं', कांग्रेस ने अपने नेताओं को क्यों दी ऐसी हिदायत?

'मध्य प्रदेश जैसी गलती न दोहराएं', कांग्रेस ने अपने नेताओं को क्यों दी ऐसी हिदायत?

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 25, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:31 pm IST

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की इकाई से नाराजगी दिखाई है। उन्होंने अन्य राज्यों के नेताओं को मध्य प्रदेश जैसी गलती न दोहराने की नसीहत दी है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को ऐसी हिदायत क्यों दी है?

कांग्रेस की अहम बैठक (फाइल फोटो)- India TV Hindi
कांग्रेस की अहम बैठक (फाइल फोटो) Image Source : ANI

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब , झारखंड और उत्तराखंड के नेताओं की बैठक दिल्ली में हुई। आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल हुए। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आज हुई इस बैठक में राज्यों को मध्य प्रदेश में हुई गलतियों को न दोहराने की नसीहत दी गई।

बैठक में क्या हुआ?

सूत्रों के मुताबिक आज की इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश की इकाई से नाराज दिखा। हाल ही में राज्य में हुई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में गड़बड़ियों के मामले पर केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी नाराजगी जताई। साथ ही नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नेताओं को नसीहत दी कि वो आगे आने वाले दिनों में पारदर्शिता बरतते हुए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करें और मध्य प्रदेश जैसी गड़बड़ियां अन्य राज्यों में न हो। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा और गुजरात में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से संतुष्ट दिखा।

मध्य प्रदेश में क्यों बिगड़ी बात?

दरअसल, मध्य प्रदेश में 14 से 15 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आक्रोश है। कई जिलों में किसी अन्य जिले के व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया गया है, तो कई जगहों पर ऐसे व्यक्ति को जिले की जिम्मेदारी दे दी गई है जिसकी छवि ठीक नहीं है। खंडवा में जिला अध्यक्ष बनाई गई प्रतिभा रघुवंशी गुना की निवासी हैं। इंदौर शहर अगर का जिला अध्यक्ष इंदौर ग्रामीण के व्यक्ति को बनाया गया है। भोपाल शहर, उज्जैन ग्रामीण, इंदौर, देवास, उज्जैन समेत कई जिलों में नियुक्ति को लेकर आक्रोश है।

गलती न दोहराने की नसीहत

इसके साथ ही कांग्रेस में प्रचलन रहा है कि आरक्षित विधानसभा और आरक्षित लोकसभा सीट पर कांग्रेस संगठनात्मक दृष्टि से जनरल कैटिगरी के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाती है लेकिन इस बार यह परंपरा भी मध्य प्रदेश में नहीं निभाई गई। लिहाजा आलाकमान राज्य की इकाई से नाराज दिखा और बाकी राज्यों के नेतृत्व को भी ऐसी गलती न दोहराने की नसीहत दी गई।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने विधायक राहुल ममकूटाथिल को सस्पेंड किया, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक्शन

130वें संविधान संशोधन बिल पर अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर भी बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत