1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल! ED ने पूछताछ के लिए जारी किया तीसरा समन

मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल! ED ने पूछताछ के लिए जारी किया तीसरा समन

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 22, 2023 08:32 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 09:14 pm IST

ED ने कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल को तीसरा समन जारी किया है। इससे पहले भी ईडी दो बार केजरीवाल को समन भेज चुकी है लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए।

मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल।- India TV Hindi
मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

विपश्यना केंद्र में जाने के बावजूद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी की ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी ईडी दो बार केजरीवाल को समन भेज चुकी है लेकिन केजरीवाल ने इस समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। 

इस तारीख को पेश होने के लिए कहा

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को नए साल की 3 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है। इससे पहले ED ने केजरीवाल को समन भेज कर 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन केजरीवाल 20 दिसंबर यानी बुधवार के दिन विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हो गए थे। विपश्यना केंद्र में वह 30 दिसंबर तक रहेंगे।

मुश्किल में फंस सकते हैं केजरीवाल

जानकारों की मानें तो ED पेश होने वाले व्यक्ति को जायज वजह बताने पर समय दे सकती है। फिर दोबारा या उसके बाद समन दे सकती है। कोई भी ED के समन पर 3 बार नहीं आया तो वो कानूनी रास्ता अपना सकती है। इसके बाद ED गैर-जमानती वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। कोर्ट फिर गैर जमानती वारंट जारी कर सकती है। यानी की अगर केजरीवाल ईडी के तीसरे बुलावे पर भी नहीं गए तो वह बड़ी मुश्लिक में फंस सकते हैं। 

ED का समन राजनीति से प्रेरित- केजरीवाल

ED की ओर से पिछली बार आए समन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि ED का समन राजनीति से प्रेरित है। अत: इसे वापस लिया जाए। उन्होंने ने कहा कि मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी ED का समन गैरकानूनी है।

ये भी पढ़ें- "संजय सिंह के खिलाफ केस सही, वह मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी", कोर्ट ने AAP सांसद के बारे में और क्या-क्या कहा?

ये भी पढ़ें- पहलवान साक्षी मलिक से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, बोलीं- जो इनके साथ हुआ वो बहुत घिनौना...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत