1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक 'ड्राई डे' घोषित, चुनाव आयोग का फैसला

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक 'ड्राई डे' घोषित, चुनाव आयोग का फैसला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 20, 2026 03:22 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 03:47 pm IST

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भी 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग है। इसके मद्देजर इन दोनों राज्यों में 48 घंटे तक 'ड्राई डे' घोषित किया गया है।

भारतीय चुनाव आयोग- India TV Hindi
भारतीय चुनाव आयोग Image Source : FILE (PTI)

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसके मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दोनों राज्यों में मतदान संपन्न होने तक अगले 48 घंटों के लिए 'ड्राई डे' लागू करने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग के आदेशानुसार, मतदान संपन्न होने तक दोनों राज्यों के संबंधित क्षेत्रों में शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, मतदाताओं को प्रभावित करने या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोका जा सके।

पश्चिम बंगाल में दो फेज में वोटिंग

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है, जिसमें बाकी 142 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

तमिलनाडु में चुनाव के लिए वोटिंग कब?

वहीं, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की पूरी प्रक्रिया एक ही फेज में संपन्न होगी। भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हुई थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, मतदान से ठीक 48 घंटे पहले यानी 21 अप्रैल की शाम से ही पूरे राज्य में 'ड्राई डे' लागू कर दिया गया है, जो 23 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें-

हिमाचल में मुख्यमंत्री को 50%, डिप्टी सीएम व मंत्रियों की 30% सैलरी 6 माह तक नहीं मिलेगी, वित्तीय संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

'अंबेडकर का किया अपमान, कांग्रेस और TMC ने SC-ST के लिए नहीं किया काम', पश्चिमी मेदिनीपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत