1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EXCLUSIVE: शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान ने किस जाति को कहा सबसे बड़ा? देखिए पूरा इंटरव्यू

EXCLUSIVE: शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान ने किस जाति को कहा सबसे बड़ा? देखिए पूरा इंटरव्यू

 Reported By: Meenakshi Joshi, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 08, 2024 09:58 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 12:03 am IST

नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान चर्चा में हैं। उनकी पार्टी के पांच सांसद इस बार जीतकर आए हैं, ऐसे में चिराग का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। चिराग ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है।

Chirag Paswan interview- India TV Hindi
चिराग पासवान ने इंडिया टीवी से की बात Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: रविवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसे में बिहार से भी कुछ सांसदों का मंत्री बनना तय माना जा रहा है, जिसमें से एक चिराग पासवान हैं। चिराग की पार्टी के 5 सांसद जीतकर आए हैं, ऐसे में जो एक मंत्री LJP के कोटे से बनेगा, उसमें चिराग का नाम तय माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है और कहा है कि झूठ की राजनीति करके विपक्ष आगे बढ़ना चाहता है। विपक्ष का कोई खेल नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनना जरूरी है।

जाति को लेकर चिराग ने क्या कहा?

चिराग ने कहा, 'मैं जाति और संप्रदाय पर कभी ध्यान नहीं देता। टिकट बंटवारे में भी योग्यता को ज्यादा तरहीज दी। मैं जाति समीकरणों में नहीं फंसना चाहता। सबसे बड़ी कोई जाति है तो वो है गरीबी की जाति। ऊंची जाति के लोग भी बदहाल स्थिति में जी रहे हैं।'

चिराग ने कहा, 'मेरे प्रधानमंत्री ने भी मुझे बिहार का भविष्य कहा है। मैं भविष्य को पद के साथ जोड़ के नहीं देखता। बिहार का हर युवा बिहार का भविष्य है। बिना पापा के पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। पापा के बिना पहला चुनाव चुनौतियों से भरा था। पापा के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा। 5 सीट लड़े और पाचों सीट बड़े मार्जिन से जीते। पार्टी और परिवार टूटने की रात बड़ी भारी रात थी।'

चिराग ने कहा, 'मैंने मां से वादा किया था जो खोया है सब लौटाऊंगा। गांव और शहर के बीच की दूरी को मिटाना होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना होगा ताकि शहरों पर बोझ ना बढ़े। हमें गांवों को विकसित बनाना होगा। 2047 तक हर गांव, पंचायत विकसित होगा। इस चुनाव में विपक्ष ने बहुत भ्रम फैलाया।'

चिराग ने कहा, 'विपक्षी ने संविधान खत्म करने का डर फैलाया। आपातकाल लगाने वाले लोकतंत्र की चिंता कर रहे थे। संविधान मजाक थोड़ी है जो ऐसे ही खत्म हो जाएगा। विपक्ष ने भ्रम फैलाकर नुकसान करने का प्रयास किया। भ्रम की वजह से यूपी बिहार में नुकसान हुआ। झूठ की राजनीति करके विपक्ष आगे बढ़ना चाहता है। 2014 से ही विपक्ष माहौल बना रहा है।'

चिराग ने कहा, 'तीसरी बार NDA को प्रचंड बहुमत मिला है। एक व्यक्ति का तीसरी बार PM बनना सामान्य बात नहीं है। विपक्ष का कोई खेल नहीं चलने वाला है। अगर ऐतराज है तो अलायंस से बाहर हो जाइए। गठबंधन में रहकर गठबंधन का नुकसान करना गलत है। मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनना जरुरी है। मैं किसी को छोटा समझने की गलती नहीं करता'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत