1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: झारखंड में उठा रहे घुसपैठ का मुद्दा, लेकिन असम पर क्या बोले हिमंत विश्व शर्मा; देखें खास बातचीत

Exclusive: झारखंड में उठा रहे घुसपैठ का मुद्दा, लेकिन असम पर क्या बोले हिमंत विश्व शर्मा; देखें खास बातचीत

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 15, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 05:24 pm IST

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेशियों की घुसपैठ के मुद्दे पर खुलकर बोला। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न आरोपों का भी जवाब दिया।

हिमंत विश्व शर्मा से खास बातचीत।- India TV Hindi
हिमंत विश्व शर्मा से खास बातचीत। Image Source : INDIA TV

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव के बीच पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है, जबकि दूसरे चरण पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत विश्व शर्मा ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा फीड बैक अच्छा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार आराम से बनेगी। आगे उन्होंने कहा कि संथाल परगना में भी हम अच्छा कर रहे हैं। इसके अलावा मांडू, रामगढ़ और खिजरी में भी हमारी पार्टी अच्छा कर रही है। पहले और दूसरे दोनों चरणों में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश का मुद्दा है घुसपैठ 

वहीं झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के प्रमुख और सीएम हेमंत सोरेन ने असम में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर भी सवाल उठाए। इस पर बोलते हुए हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि चुनाव में सब आरोप लगाते हैं, घुसपैठियों का मुद्दा देश का मुद्दा है, इस पर कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के मामले में आरोप का कोई स्कोप नहीं है। ये तो देश का मुद्दा है, इसमें कोई डिबेट की कोई जगह नहीं है। 

घुसपैठियों को निकालने की जिम्मेदारी हमारी

असम में घुसपैठ के आरोप पर हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि हम तो हर दिन हम ये मुद्दा उठाते हैं। आज सुबह-सुबह 8 घुसपैठियों को मेरे स्टेट से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं गुड मॉर्निंग की जगह यही ट्वीट करता हूं कि आज मेरे स्टेट से कितने घुसपैठिए निकाले गए। आगे हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि 1951 से घुसपैठिये झारखंड में घुसे, तब से तो कांग्रेस की ही सरकार थी। अगर घुसपैठिए आ गए हैं, तो इसे निकालने की जिम्मेदारी भी तो हमारी है। अभी तक तो घुसपैठियों के आंकड़े 2011 की जनगणना के आधार पर ही सामने आए हैं, 2011 तक तो कांग्रेस की ही सरकार थी।

हमने झारखंड बनाया, आप बर्बाद कर रहे

वहीं जेएमएम और कांग्रेस के द्वारा लगातार ये आरोप लगाए जाने पर कि बीजेपी अपने अचीवमेंट नहीं बताती, इसपर हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने बिना किसी विवाद के झारखंड राज्य बनाया, इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है। हमने झारखंड में विधानसभा बनाई, हाई कोर्ट बनवाया, यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया, इनको और कौन सी उपलब्धि चाहिए। हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि आप अपनी उपलब्धि बताईये। आगे उन्होंने कहा कि हमने झारखंड को बनाया, लेकिन आप बर्बाद कर रहे हैं।

यहां देखें पूरी बातचीत-

यह भी पढ़ें-

बरहेट सीट पर फिर बाजी मारेंगे हेमंत सोरेन या किसी और का खुलेगा खाता, समझें मुकाबले का पूरा समीकरण

बाइक है कि ऑटो! शख्स ने इतने लोगों को बैठा लिया कि गिनते रह जाएंगे आप, गृहस्थी का सामान भी किया लोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत