1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बड़ा आरोप- 'किसानों के साथ कुछ ऐसे लोग मिले हो सकते हैं जो...'

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बड़ा आरोप- 'किसानों के साथ कुछ ऐसे लोग मिले हो सकते हैं जो...'

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 13, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 04:32 pm IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्र सरकार के उस दल का हिस्सा थे जो कि किसनों से बात करने चंडीगढ़ गए थे। सोमवार की रात चंडीगढ़ में सरकार और किसानों के बीच हुई बैठक बेनतीजा हो गई थी।

किसानों को अर्जुन मुंडा की सलाह। - India TV Hindi
किसानों को अर्जुन मुंडा की सलाह। Image Source : PTI

देश में एक बार फिर से किसान आंदोलन की आहट मिलने लगी है। हजारों की संख्या में किसान राशन और ईंधन के साथ पंजाब से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की ने बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की है। इससे पहले चंडीगढ़ में सरकार और किसानों के बीच हुई बैठक बेनतीजा हो गई थी। इसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया। अब इन सभी मामलों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बड़ा दावा किया है और किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

माहौल को प्रदूषित करने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्र सरकार के उस दल का हिस्सा थे जो कि किसानों से बात करने चंडीगढ़ गए थे। अर्जुन मुंडा ने अब बताया है कि सरकार को जानकारी मिल रही है कि कई ऐसे लोग हैं जो कि माहौल को प्रदूषित करने की कोशिश कर सकते हैं। वे कोशिश करेंगे कि इस तरह की स्थिति बने जिससे देश का वातावरण प्रदूषित होगा। किसानों को इससे बचना चाहिए। 

किसानों से अर्जुन मुंडा की अपील

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार किसनों के हित को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकांश मामलों पर सहमति बनी थी। कई मामले ऐसे हैं जिन पर सरकार बातचीत के लिए ओपन है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो इसे समाधान के बजाय समस्या के रूप में देखना चाहते हो। किसानों से निवेदन है कि ऐसे लोगों से दूर रहे जो वातावण को प्रतिकूल बनाना चाहते हैं।  

क्या है किसानों की मांग-:

  • MSP की कानूनी गारंटी
  • पेंशन सुविधा और फसल बीमा 
  • स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो
  • किसानों का लोन फौरन माफ हो
  • बिजली अधिनियम2020 रद्द हो
  • 2020 में प्रदर्शन के दौरान दर्ज केस हटे
  • लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों को इंसाफ

ये भी पढ़ें- 6 महीने का राशन, ट्रॉलियों में डीजल लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसान, बड़े आंदोलन की तैयारी

Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का ऐलान, कांग्रेस देगी MSP की गारंटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत