1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: फतेहपुर से कांग्रेस की जीत, भवानी सिंह पठानिया ने मारी बाजी

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: फतेहपुर से कांग्रेस की जीत, भवानी सिंह पठानिया ने मारी बाजी

 Published : Nov 01, 2022 07:11 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:53 pm IST

Fatehpur Vidhansabha Chunav 2022: फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने बाजी मारी।

हिमाचल विधान सभा चुनाव- India TV Hindi
हिमाचल विधान सभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Fatehpur Vidhansabha Chunav 2022:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। यहां से फतेहपुर की सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने 7354 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर भाजपा से राकेश पठानिया रहे, जिनके 25884 रहे। वहीं चुनाव जीतने वाले भवानी सिंह पठानिया ने कुल 33238 वोट प्राप्त किए।

भाजपा और कांग्रेस को मिले मत

फतेहपुर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। वर्ष 2021 के उपचुनाव में यहां कांग्रेस के भवानी पठानिया को 42.82 फीसद वोट शेयर के साथ 24,449 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के बलदेव ठाकुर को 32.68 फीसद वोट शेयर के साथ 18,660 वोट मिले थे। इस प्रकार कांग्रेस को करीब 5700 मतों से जीत मिली थी। वहीं 2017 में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया को 18,962 वोट और भाजपा के कृपाल सिंह परमार को 17,678 मत मिले थे। यानि 1284 मतों के अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। मगर उपचुनाव में हार जीत का अंतर 5700 के ऊपर पहुंच जाने से कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है।

फतेहपुर सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

फतेहपुर विधानसभा हिमाचल की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां अक्सर कांग्रेस का दबदबा रहा है। वर्ष 2012 से यह सीट लगातार कांग्रेस के कब्जे में है। हालांकि 2007 में यहां से भाजपा के सुरेश भारद्वाज विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के संजय चौहान को 2588 मतों से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत