1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कोरोना संक्रमित, कुरुक्षेत्र के एक कार्यक्रम में हुए थे शामिल

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कोरोना संक्रमित, कुरुक्षेत्र के एक कार्यक्रम में हुए थे शामिल

 Edited By: IANS
 Published : Jan 23, 2022 09:14 am IST,  Updated : Jan 23, 2022 09:14 am IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हालही में हुड्डा एक कार्यक्रम में शामिल होने कुरुक्षेत्र गए थे जहां से लौट के आने के बाद उन्होंने टेस्ट कराई।

Bhupinder Singh Hooda- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : IANS

Highlights

  • हुड्डा एक कार्यक्रम में शामिल होने कुरुक्षेत्र गए थे
  • दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी तीन सप्ताह पहले कोविड से संक्रमित हो गए थे
  • पिता-पुत्र पिछले साल भी कोविड से संक्रमित हुए थे

Bhupinder Singh Hooda Covid 19 Positive: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हालही में हुड्डा एक कार्यक्रम में शामिल होने कुरुक्षेत्र गए थे जहां से लौट के आने के बाद उन्होंने टेस्ट कराई। जिसके बाद कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। साथ ही उनके साथ मिले लोगों को टेस्ट कराने के सलाह भी दी है। हुड्डा के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

हुड्डा ने ट्वीट किया, "कोविड के शुरुआती लक्षणों को देखते हुए आज मैंने आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए, उन सभी से अनुरोध है कि कृपया अपनी जांच करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें।"

बता दें, हुड्डा शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात की और हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनके बेटे और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी तीन सप्ताह पहले कोविड से संक्रमित हो गए थे। पिता-पुत्र पिछले साल भी कोविड से संक्रमित हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत