1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, इस तारीख को लेंगे पार्टी की सदस्यता

भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, इस तारीख को लेंगे पार्टी की सदस्यता

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 26, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 06:24 am IST

झारखंड के पूर्व सीएम औज झामुमो नेता चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने तारीख का भी खुलासा किया है जिस दिन चंपई भाजपा की सदस्यता लेंगे।

Champai soren will join bjp- India TV Hindi
चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। Image Source : SOCIAL MEDIA

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आखिरकार अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला कर लिया है। चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीते कई दिनों से खुलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले चंपई सोरेन के साथ आने से भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है। 

इस तारीख को होंगे भाजपा में शामिल

चंपई सोरेन ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उनके साथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा भी मौजूद थे। सीएम हिमंता ने जानकारी दी है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने थोड़ी देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। चंपई 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे। 

राजनीति नहीं छोड़ने का किया था ऐलान

चंपई सोरेन ने हाल ही में कहा था कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उनका राजनीति में बने रहना जरूरी है। चंपई सोरेन ने एक हफ्ते के भीतर राजनीतिक भविष्य पर फैसला लेने की बात कही थी। चंपई ने दो ऑप्शन बताए थे- पहला अलग संगठन खड़ा करना या फिर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। 

राज्य में कैसे बदला सियासी घटनाक्रम?

हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम बनाया गया। झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से विधायक दल का नेता चुने गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फिर हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बने। इसके कुछ ही दिनों बाद चंपई ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। 

ये भी पढ़ें- "उल्फा से निपटा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखा", हेमंत सोरेन पर फिर बरसे हिमंत विश्व शर्मा

'जनता कह रही है सिंहासन खाली करो, सोरेन सरकार दो महीने की मेहमान', रांची में गरजे शिवराज सिंह चौहान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत