1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Goa Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव में गोवा की किस सीट से कौन जीता? यहां देखें पूरी लिस्ट

Goa Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव में गोवा की किस सीट से कौन जीता? यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 04, 2024 08:03 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 09:16 pm IST

Goa Election Results Winners 2024: गोवा में इस साल हुए लोकसभा चुनावों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें कि गोवा में लोकसभा की सिर्फ 2 सीटें हैं। इस राज्य की किस सीट से कौन जीता है, यह जानने के लिए आप नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में गोवा की किस सीट से कौन जीत रहा है?- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव में गोवा की किस सीट से कौन जीत रहा है? Image Source : INDIA TV

इस साल देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव 7 अलग-अलग चरण में पूरे हुए। चुनाव के नतीजे आज यानी 4 जून 2024 को घोषित हो रहे हैं। इसमें गोवा राज्य की 2 सीटों पर गिनती पूरी हो चुकी है और नतीजे आ गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि राज्य की किस लोकसभा सीट से किसने अपनी विजय पताका फहराई है। नॉर्थ गोवा सीट पर भाजपा के श्रीपद येसो नाइक ने बाजी मारी है, वहीं कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस ने साउथ गोवा सीट पर जीत हासिल की है। किसने कितने मार्जिन से जीत हासिल की है इसकी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं। 

सिरियल नंबर लोकसभा क्षेत्र राज्य विजेता कैंडिडेट विजेता पार्टी मार्जिन
1 नॉर्थ गोवा गोवा श्रीपद येसो नाइक भाजपा 116015
2 साउथ गोवा गोवा कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस कांग्रेस 13535

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत