1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी बड़ी राहत, इस्तीफा स्वीकार

रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी बड़ी राहत, इस्तीफा स्वीकार

 Published : Sep 09, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 02:47 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना सीट से टिकट दिया है। अब विनेश के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दोनों का ही इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

रेलवे ने किया विनेश और बजरंग का इस्तीफा स्वीकार।- India TV Hindi
रेलवे ने किया विनेश और बजरंग का इस्तीफा स्वीकार। Image Source : PTI

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के दो पहलवानों विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को अपने पाले में कर लिया है। इससे पहले विनेश और बजरंग ने अपनी रेलवे की नौकरी से तत्काल इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रेलवे ने इस मामले में विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, अब रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बड़ी राहत दे दी है और दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

क्या थी समस्या?

दरअसल, चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, जब तक विनेश फोगाट का इस्तीफा रेलवे मंजूर नहीं कर लेता और उन्हें एनओसी नहीं दे देता है। तब तक वो चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। उत्तर रेलवे का कहना है कि कारण बताओ नोटिस सेवा नियमावली का हिस्सा है, क्योंकि रेलवे के रिकॉर्ड में वो अभी भी सरकारी कर्मचारी हैं। हालांकि, अब बजरंग और विनेश का इस्तीफा स्वीकार हो गया है।

विनेश को जुलाना से टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, महिला पहलवान विनेश फोगाट को राज्य की जुलाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्हें भारतीय किसान कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा गया है। रेलवे द्वारा इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

क्या बताया था इस्तीफे का कारण?

विनेश फोगाट ने रेलवे को भेजे गए अपने इस्तीफे में कहा था कि वह वर्तमान में रेलवे लेवल-7 के तहत ओएसडी/स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। विनेश ने कहा था कि वह अपने पारिवारिक परिस्थितियों/व्यक्तिगत कारणों की वजह से ओएसडी/खेल के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हैं। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)

ये भी पढ़ें- 'शाम तक हो जाएगा फैसला', हरियाणा के AAP प्रमुख ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान; कांग्रेस को होगा नुकसान

बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया व्हाट्सएप मैसेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत