Haryana- JK Election Results Live: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिला है। दोनों ही राज्यों में 90-90 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। जम्मू-कश्मीर में तीन फेज जबकि हरियाणा में एक फेज में वोटिंग हुई थी। हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी पहले भी यह भरोसा जता चुकी थी कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी। आज मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पढ़िए मतगणना से जुड़े हर बड़े अपडेट्स।

