1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल सीएम सुक्खू ने की पीएम मोदी, शाह और नड्डा की तारीफ, राज्य के सांसदों पर भड़के

हिमाचल सीएम सुक्खू ने की पीएम मोदी, शाह और नड्डा की तारीफ, राज्य के सांसदों पर भड़के

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 18, 2023 05:10 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 05:10 pm IST

हिमाचल में आई भयानक आपदा से राज्य को आर्थिक रूप से भयानक नुकसान हुआ है। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में सीएम सुक्खू ने राज्य के सांसदों पर नाराजगी जाहिर की है।

Himachal cm sukhvinder singh sukhu- India TV Hindi
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू। Image Source : X (@SUKHUSUKHVINDER)

प्राकृतिक आपदा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में तबाही ला दी है। अब तक आपदा से 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं, राज्य को आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हुआ है। अब हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा के समय समर्थन के लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तारीफ की है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने राज्य के लोकसभा सांसदों पर सवाल भी खड़े कर दिए।

क्या बोले सुक्खू?

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सुक्खू हिमाचल के सांसदों से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश से हुई तबाही को इन सांसदों ने संसद में क्यों नहीं उठाया? सुक्खू ने आरोप लगाया कि राजनीति के बजाय इन सांसदों को राहत कार्य से संबधित मसलों को सदन में उठाना चाहिए था। सुक्खू ने पूछा कि क्या राज्य के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल कभी पीएम से मिला? क्या किसी राहत की मांग की? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने कम से कम हाल तो पूछा, मदद की भी पेशकश की। 

राज्य को भारी नुकसान
हिमाचल में आई भारी आपदा के कारण राज्य को आर्थिक रूप से भी बड़ा नुकसान हुआ है। सीएम ने बताया कि इस आपदा के कारण राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आज सरकार इसे राज्य आपदा घोषित कर देगी और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। 

राज्य से 4 लोकसभा सांसद
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी, लोकसभा की कुल चार सीटें हैं। इनमें से चारों सीट पर 2019 में भाजपा को जीत मिली थी। 2021 में मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद कांग्रेस की प्रतिभा सिंह यहां से सांसद बनी थी। 

ये भी पढ़ें- हिमाचल: सीएम सुक्खू ने शिमला में तबाही का ठीकरा बिहारियों पर फोड़ा, बाद में पलटे

ये भी पढ़ें- पूर्व RJD सांसद प्रभुनाथ सिंह डबल मर्डर केस में दोषी करार, SC ने पलटा पटना हाईकोर्ट का फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत