1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भाजपा या कांग्रेस, कौन है ज्यादा तैयार', हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया ये जवाब

'भाजपा या कांग्रेस, कौन है ज्यादा तैयार', हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया ये जवाब

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 01, 2024 12:35 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 12:35 pm IST

हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद राज्य की राजनीति गरमा गई। इसके बाद अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बयान दिया है कि कांग्रेस में बहुत कुछ करना बाकी है।

Himachal Pradesh Congress chief Pratibha Singh says who is better prepared as of today Congress or B- India TV Hindi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया ये बयान Image Source : ANI

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आए संकट के बादल अब टल गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दोनों ही एक साथ आ चुके हैं। इस बीच प्रतिभा सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अभी बहुत कुछ किया जना बाकी है। यह सच है कि भाजपा का कामकाज हमसे बेहतर है। इसके बाद जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलना चाहती हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से। वे हमारे हाईकमान हैं। हमें जाकर उन्हें बताना होगा कि हिमाचल में अब यह स्थित हैं और हमें बताएं कि क्या करना है। 

हिमाचल की राजनीति पर क्या बोलीं प्रतिभा सिंह?

बता दें कि इससे पूर्व राज्यसभा चुनाव के चुनाव में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया और क्रॉस वोटिंग की। वहीं इसी दौरान राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भी संकट के बादल दिखाई पड़ रहे थे। ऐसे में अब सुखविंदर सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एक साथ आ गए हैं। गुरुवार को दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ दिखे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें दुख है कि हम राज्यसभा की सीट नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा कि हम अब आगे बढ़ रहे हैं और अगली चुनौती लोकसभा चुनाव है, उसके लिए मिलकर काम करेंगे। 

बच गई सुखविंदर सुक्खू की सरकार

उन्होंने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पहले भी मजबूत स्थिति में थी और अब भी मजबूत है। हमने जो मुद्दे उठाए थे, उन्हें आलाकमान को बता दिया गया है और जल्द ही समाधान भी निकाल लिया जाएगा। बता दें कि सुखविंदर सिंह की सरकार पर मंडरा रहे खतरे के निपटाने के लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक बनाकर भूपिंदर सिंह हुड्डा को भेजा गया। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमने राज्यसभा सीट किन वजहों से खोई, इसका सभी को पता है। लेकिन हमने इस विषय पर बात की और सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत