Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सामने कांग्रेस पस्त नजर आई। बीजेपी ने यहां सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतपाल रायजादा से 1 लाख 82 हजार 367 मतों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं कांगड़ा सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से 2 लाख 51 हजार 895 मतों से जीत गए हैं। इसी तरह मंडी से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनाउत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 74 हजार 755 मतों से चुनाव जीत गई हैं।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Himachal Pradesh Lok Sabha election Results 2024 Live: हिमाचल प्रदेश में BJP किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस पस्त
Himachal Pradesh Lok Sabha election Results 2024 Live: हिमाचल प्रदेश में BJP किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस पस्त
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। यहां लोकसभा की कुल 4 सीटें- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला हैं। बीजेपी ने हिमाचल की चारों सीटों पर जीत का परचम लहराया है।
Himachal Pradesh Lok Sabha election Results 2024
-
10:13 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल की चारों सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक
कांगड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हराया।
मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया।
हमीरपुर सीट पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को हराया।
शिमला सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप ने कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को हराया।
-
6:45 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल की कांगड़ा सीट पर भी जीती भाजपा
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की 4 में से 3 सीटें जीत चुकी है। कांगड़ा सीट से भाजपा नेता डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को 2 लाख 51 हजार 895 मतों से हराया है। वहीं शिमला से भी भाजपा आगे चल रही है।
-
6:06 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल की 2 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कंगना रनाउत विजयी
हिमाचल प्रदेश की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा की जीत हो गई है। वहीं 2 सीटों पर वह अभी भी लीड कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीर पुर सीट से 1 लाख 82 हजार 357 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल रायजादा को हरा दिया है। वहीं मंडी से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनाउत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74 हजार 755 वोटों के अंतर से हरा दिया है। जबकि शिमला और कांगड़ा सीट से भाजपा लीड कर रही है।
-
4:02 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 1.77 लाख से कर रहे लीड
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतपाल रायजादा से 1 लाख 77 हजार 999 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांगड़ा सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से 2 लाख 48 मतों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह मंडी से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनाउत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 72 हजार से अधिक मतों से आगे हो गई हैं। वहीं शिमला से भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद सुलतानपुरी से 90 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह चारों सीट भाजपा जीतती हुई दिख रही है।
-
2:59 PM (IST) Jun 04, 2024
लोगों को PM मोदी पर विश्वास है, हम सरकार बनाने जा रहे हैं: कंगना रनौत
-
2:43 PM (IST) Jun 04, 2024
हमीरपुर की जनता का आभारी हूं: अनुराग ठाकुर
-
2:17 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल में अनुराग ठाकुर के समर्थकों में उत्साह
-
1:53 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल प्रदेश में BJP सभी सीटों पर आगे
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी की संभावित जीत को लेकर कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
-
1:10 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल में BJP समर्थकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
-
1:02 PM (IST) Jun 04, 2024
कंगना रनौत 65,807 मतों से आगे
-
12:45 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर BJP को भारी बढ़त
-
12:33 PM (IST) Jun 04, 2024
कांगड़ा में कांग्रेस पीछे
कांगड़ा लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा 1,11,047 मतों से पीछे चल रहे हैं।
-
12:24 PM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल में जीत की ओर BJP
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 4 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-
11:29 AM (IST) Jun 04, 2024
कंगना रनौत 40,346 मतों से आगे
-
11:16 AM (IST) Jun 04, 2024
कंगना ने क्या कहा?
-
10:53 AM (IST) Jun 04, 2024
हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर 65,336 मतों से आगे
-
10:39 AM (IST) Jun 04, 2024
कंगना रनौत 20,745 मतों से आगे
-
10:35 AM (IST) Jun 04, 2024
कंगना रनौत ने की पूजा-अर्चना
-
10:10 AM (IST) Jun 04, 2024
शिमला में BJP को बढ़त
-
10:04 AM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव
हिमाचल प्रदेश में 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। यहां लाहौल-स्पीति में आजाद प्रत्याशी रामलाल मारकंडा आगे चल रहे हैं।
-
9:56 AM (IST) Jun 04, 2024
शिमला में BJP को बढ़त
हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेश कश्यप आगे चल रहे हैं।
-
9:12 AM (IST) Jun 04, 2024
हमीरपुर लोकसभा सीट पर 6492 मतों से अनुराग ठाकुर आगे
-
9:09 AM (IST) Jun 04, 2024
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
-
9:04 AM (IST) Jun 04, 2024
मंडी से कंगना रनौत आगे
-
9:01 AM (IST) Jun 04, 2024
शिमला लोकसभा सीट पर BJP को बढ़त
हिमाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों में शिमला लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेश कश्यप लीड कर रहे हैं।
-
8:45 AM (IST) Jun 04, 2024
मंडी से कंगना रनौत आगे
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत आगे चल रही हैं।
-
8:42 AM (IST) Jun 04, 2024
कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी के डॉ राजीव भारद्वाज आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा पीछे चल रहे हैं।
-
8:36 AM (IST) Jun 04, 2024
हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर आगे
हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं।
-
8:26 AM (IST) Jun 04, 2024
मंडी से कंगना रनौत पीछे
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह इस सीट पर आगे चल रहे हैं।
-
8:16 AM (IST) Jun 04, 2024
शुरुआती रुझानें में NDA को बढ़त
लोकसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती शुरू होते ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानें में NDA को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।
-
8:00 AM (IST) Jun 04, 2024
हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई वोटों की गिनती
हिमाचल प्रदेश में मतों की गिनती शुरू हो गई है।
-
7:46 AM (IST) Jun 04, 2024
बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है।
-
6:35 AM (IST) Jun 04, 2024
हिमचाल प्रदेश में मतगणना
हिमचाल प्रदेश में में कुछ देर बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
6:23 AM (IST) Jun 04, 2024
पिछले चुनावों में क्या था हिमाचल का हाल?
साल 2019 में हुए आम चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। कांगड़ा सीट से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्म, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप ने परचम लहराया था। इस बार भी बीजेपी क्लीन स्वीप करने की उम्मीद कर रही है।
-
6:23 AM (IST) Jun 04, 2024
इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल ने क्या कहा
इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल ने हिमाचल प्रदेश को लेकर जो आंकड़ा बताया था उसके मुताबिक बीजेपी को यहां बंपर जीत मिलने का अनुमान है। यहां बीजेपी 4 में से 3 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। वहीं, कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है।
-
6:22 AM (IST) Jun 04, 2024
जानें कौन किसके सामने
हिमाचल प्रदेश में कुल 4 लोकसभा सीटें- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला हैं। इनमें शिमला अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। हिमाचल प्रदेश की की कांगड़ा सीट से बीजेपी कैंडिडेट राजीव भारद्वाज के सामने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा अपनी सियासी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी लीडर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के सतपाल सिंह रायजादा से है। वहीं, शिमला सीट से बीजेपी की तरफ से सुरेश कुमार कश्यप चुनाव लड़ रहे हैं और उनको कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी टक्कर दे रहे हैं।