1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार, 414 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार, 414 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

 Reported By: T Raghavan Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 30, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 04:27 pm IST

आरोपी एचपी गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से स्टोर करके रख रहे थे और ऊंची कीमत पर बेच रहे थे। पुलिस ने कुल 414 गैस सिलेंडर भी जब्त किए हैं। जमाखोरी के लिए किराए पर घर देने वाले राम राज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Commercial Cylinder- India TV Hindi
अवैध तरीके से जमा किया गया सिलेंडर Image Source : REPORTER INPUT

हैदराबाद टॉस्क फोर्स ने 414 कमर्शियल सिलेंडर के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इन सिलेंडर को ऊंचे दाम पर ब्लैक में बेच रहे थे। कुल 21,88,000 रुपये के 414 गैस सिलेंडर को जब्त किए गए हैं। पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाई है। कमिश्नर टॉस्क फोर्स और जुबली हिल्स जोन टीम ने बंजारा हिल्स पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की।

पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से गैस की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। इनपुट के आधार पर हैदराबाद के बंजारा हिल्स में नागार्जुन एक्स रोड के पास ग्रेव यार्ड से 10 लोगों को पकड़ा गया। ये लोग एचपी गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर रहे थे और उन्हें ग्राहकों को बहुत ज्यादा कीमतों पर बेच रहे थे। उनके कब्जे से गैस सिलेंडर जब्त किए गए। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने गैस की कालाबाजारी के लिए अपना घर आरोपियों को किराए पर दिया था।

गैस की कालाबाजारी के आरोप में पकड़े गए लोग

मोहम्मद आमिर

मोहम्मद यूसुफ
मोहम्मद इस्माइल
ए. रामा राव
लव कुमार
मोहम्मद सक्रुद्दीन
मोहम्मद
मो. मिनाई अंसारी
राजेश पाल
राम राज सिंह (अपना घर सिलेंडर की जमाखोरी के लिए किराए पर दिया)

दिल्ली में भी जमाखोरों पर एक्शन

दिल्ली पुलिस ने रनहोला इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के आरोप में एक गैस एजेंसी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और छापेमारी के दौरान 459 सिलेंडर जब्त किए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान एचपी बालाजी गैस एजेंसी के मालिक सुशील कुमार सिंघल के रूप में हुई है जो कथित तौर पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और दुरुपयोग में संलिप्त पाया गया है। पुलिस के अनुसार, एलपीजी की संभावित कमी को लेकर चिंताओं के बीच बड़े पैमाने पर जमाखोरी के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें-

कैसे होगी इस बार की जनगणना? क्या-क्या होंगे सवाल? जनगणना आयुक्त ने दी जानकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: शुभेंदु अधिकारी ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहे मौजूद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत