1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इस राज्य में जनता से सलाह लेकर घोषणापत्र तैयार करेगी भाजपा, जल्द होने हैं चुनाव

इस राज्य में जनता से सलाह लेकर घोषणापत्र तैयार करेगी भाजपा, जल्द होने हैं चुनाव

 Published : Aug 29, 2024 07:36 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 08:10 pm IST

झारखंड में 81 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।

घोषणापत्र के लिए भाजपा की नई योजना। - India TV Hindi
घोषणापत्र के लिए भाजपा की नई योजना। Image Source : PTI

झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। चुनाव की तारीख तो अभी जारी नहीं हुई हैं लेकिन सभी राजनीतिक दल अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पर भारी पड़ी थी। ऐसे में पार्टी को विधानसभा चुनाव जीत की आस है। ऐसे में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी इस चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जनता की राय से बनाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में। 

क्या है इस कदम का मकसद?

झारखंड में 81 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होंगे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी आम लोगों से परामर्श करने के बाद आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसका कदम का मकसद है दस्तावेज में जनता के विचार को प्रतिबिंबित करना। 

किन लोगों से ली जाएगी राय?

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हम जनता से परामर्श के बाद अपना संकल्प पत्र तैयार करेंगे। इसे आम लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप बनाने के लिए उनसे सुझाव लिए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा उद्योग जगत से जुड़े संघों, डॉक्टरों, छात्रों और समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों से भी परामर्श करेगी ताकि वे जो चाहते हैं उसे घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। 

सितंबर में पीएम मोदी का झारखंड दौरा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा चुनावी घोषणापत्र को लेकर अपने जमीनी स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बात करेगी। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र जनता का घोषणापत्र होगा। अन्य राजनीतिक दलों का लक्ष्य सिर्फ झूठे वादों के जरिए वोट बटोरना है। वे अपने वादों को पूरा करने में विफल रहते हैं। लेकिन हम सत्ता में आने के बाद अपने वादों को पूरा करते हैं। यह भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है। मरांडी ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर में झारखंड का दौरा करेंगे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी, इस केस में कार्रवाई की मांग

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में शशि थरूर को कोर्ट से झटका, दिया ये आदेश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत