1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले चंपई सोरेन, 5 फरवरी को विश्वास मत करेंगे हासिल

झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले चंपई सोरेन, 5 फरवरी को विश्वास मत करेंगे हासिल

 Published : Feb 02, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 04:17 pm IST

जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी झारखंड में जल्द ही एंट्री करने वाले हैं। वहीं हेमंत सोरेन को लेकर उन्होंने बयान दिया।

चंपई सोरेन- India TV Hindi
चंपई सोरेन Image Source : PTI

रांचीः हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री रुप में आज अपना कामकाज संभाल लिया है। शपथग्रहण के बाद चंपई सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक ली। पहली कैबिनेट बैठक के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे। हेमंत सोरेन हमारी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे। 

 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भी होंगे शामिल

जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज झारखंड में एंट्री कर कर रही है। पश्चिम बंगाल से वे पाकुड़ में एंट्री करेंगे। जेएमएम के साथ कांग्रेस भी सरकार का हिस्सा है।

पांच फरवरी को विश्वास मत हासिल करेंगे सोरेन

 

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पांच फरवरी को विश्वास मत हासिल करेगी। मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आलम ने बताया, ‘‘राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बहुमत साबित करने के लिए शक्ति परीक्षण पांच फरवरी को दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन होगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया।

चंपई सोरेन को आज दिलाई गई मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंपई सोरेन को यहां राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत