Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. JNU चुनाव: ABVP की बड़ी वापसी, संयुक्त सचिव पद पर किया कब्जा, AISA के नीतीश कुमार बने अध्यक्ष

JNU चुनाव: ABVP की बड़ी वापसी, संयुक्त सचिव पद पर किया कब्जा, AISA के नीतीश कुमार बने अध्यक्ष

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Apr 28, 2025 06:59 am IST, Updated : Apr 28, 2025 08:00 am IST

JNU छात्र संघ चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। ABVP ने चुनाव में बड़ी वापसी करते हुए संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा कर लिया है। वहीं, AISA के नीतीश कुमार अध्यक्ष चुने गए हैं।

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव।- India TV Hindi
Image Source : PTI जेएनयू छात्रसंघ चुनाव।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। चुनाव में लेफ्ट के उम्मीदवारों ने इस चुनाव में 4 में से 3 केंद्रीय पैनल के पदों पर जीत हासिल की है। अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आखिरकार करीब 9 साल तक सत्ता में न रहने का सूखा तोड़ दिया है। JNU छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने संयुक्त सचिव पद पर कब्जा कर लिया है। आइए जानते हैं कि इस चुनाव किसे कितने वोट मिले और कौन किस पद पर जीता है।

क्या रहा चुनाव का परिणाम?

  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव में AISA के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्हें 1,702 वोट मिले। वहीं, ABVP की शिखा स्वराज को 1,430 वोट और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) समर्थित तैयब्बा अहमद को 918 वोट मिले।
  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव में डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) की उम्मीदवार मनीषा ने उपाध्यक्ष पद जीता है। मनीषा को 1,150 वोट मिले। एबीवीपी के निट्टू गौतम को 1,116 वोट मिले।
  • चुनाव में DSF ने महासचिव का पद भी जीत लिया है। इसकी उम्मीदवार मुंतहा फातिमा को 1,520 वोट मिले। वहीं, एबीवीपी के कुणाल राय को 1,406 वोट मिले।
  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ABVP ने संयुक्त सचिव का पद जीत लिया है। वैभव मीना को 1,518 वोट मिले और वह जीते। AISA के नरेश कुमार 1,433 वोट, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (PSA) की निगम कुमारी को 1,256 वोट हासिल हुए हैं। 

9 साल बाद ABVP की जीत

वैभव मीना के संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल करने के साथ ही करीब 9 साल बाद पहली बार ABVP ने केंद्रीय पैनल के पद पर जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2015-16 में सौरव शर्मा ने इसी पद पर जीत हासिल की थी। बता दें कि भाजपा ने साल 2000-01 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में संदीप महापात्रा विजयी हुए थे। इस बार के चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर ABVP की जीत पर AISA चिंता जताई और इसे चुनौती कहा है। वहीं, ABVP ने इस जीत को ऐतिहासिक बदलाव बताया है और कहा है कि वामपंथियों तथाकथित लाल किले को तोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार? जानिए कपिल सिब्बल ने क्या कहा

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement