1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या भाजपा छोड़ने वाले हैं अन्नामलाई? नितिन नवीन और अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

क्या भाजपा छोड़ने वाले हैं अन्नामलाई? नितिन नवीन और अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 02, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 06:56 pm IST

अन्नामलाई ने मंगलवार को भाजपा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। अन्नामलाई ने नितिन नवीन से मुलाकात के बाद अमित शाह से भी मुलाकात की।

अन्नामलाई ने अमित शाह से की मुलाकात।- India TV Hindi
अन्नामलाई ने अमित शाह से की मुलाकात। Image Source : PTI

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार (2 जून) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से नई दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि बीते कई महीनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग हो गया है और वह अब भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वह नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं। इसे लेकर तमिलनाडु में कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं। 

दिल्ली में नेताओं के साथ बैठक

सूत्रों के अनुसार, "तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष से भी मुलाकात की। उन्होंने अपने इस्तीफे के संबंध में चर्चा की। यह चर्चा गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात के साथ समाप्त हुई। दोनों ने उनके इस्तीफे के विषय पर विचार-विमर्श किया; हालांकि, के. अन्नामलाई ने अभी तक औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा नहीं दिया है। आज रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और के. अन्नामलाई के बीच इस मुद्दे पर आगे की चर्चा होने की संभावना है। कल या परसों के. अन्नामलाई तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"

भाजपा की नीतियों का विरोध

इससे पहले नई पार्टी बनाने की चर्चा पर अन्नामलाई ने सोमवार को कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। अन्नामलाई ने दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। बता दें कि अन्नामलाई ने सीबीएसई द्वारा मौजूदा शैक्षणिक वर्ष से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति लागू करने की हालिया घोषणा का विरोध किया था। उन्होंने अधिसूचना को वापस लेने की मांग भी की थी। उनके इस रुख से उन अटकलों ने जोर पकड़ा कि अन्नामलाई केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह अपनी खुद की पार्टी जमीन पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। 

तमिलनाडु चुनाव से बनाई दूरी

बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए टीटीवी दिनाकरन और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को भाजपा गठबंधन में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, पार्टी आलाकमान द्वारा अन्नामलाई के स्थान पर नैनार नागेंद्रन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। वहीं 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले AIADMK के साथ चुनावी गठबंधन होने के बाद से अन्नामलाई ने बीजेपी से दूरी बना ली थी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का अन्य दलों से गठबंधन का मैनेजमेंट, उम्मीदवारों का सिलेक्शन और सीट बंटवारे को लेकर भी पार्टी नेतृत्व और अन्नामलाई के बीच सहमति नहीं बन सकी थी।

यह भी पढ़ें-

"बेटा को अलग घर चाहिए, माता को अलग घर चाहिए", राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर बोले सम्राट चौधरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत