1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक के CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा देंगे, डीके शिवकुमार का रास्ता साफ, 30 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा देंगे, डीके शिवकुमार का रास्ता साफ, 30 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

 Reported By: T Raghavan,,  Vijai Laxmi, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 27, 2026 03:19 pm IST,  Updated : May 27, 2026 04:22 pm IST

कर्नाटक की राजनीति इस समय देशभर में चर्चा का केंद्र है। यहां की सियासत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल इस्तीफा देंगे। वह राज्यसभा जाने के भी इच्छुक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया Image Source : PTI

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। कल सुबह 10.30 बजे सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सिद्धारमैया ने कल राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। अब डीके शिवकुमार का CM बनना तय है। डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर 30 मई को शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को दिनभर कांग्रेस आलाकमान के साथ कर्नाटक के नेताओं की बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में सिद्धारमैया को इस्तीफा देने को कहा गया। खबर ये भी सामने आई है कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सिद्धारमैया से उनकी राय नहीं पूछी गई थी। 

डिप्टी CM पद की दौड़ में कौन-कौन शामिल? 

वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, ये 3 डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग से बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो लोग संभावित उपमुख्यमंत्रियों की दौड़ में शामिल हैं, उनमें दलित कोटा से परमेश्वर/प्रियांक खरगे, अन्य पिछड़ा वर्ग से यतीन्द्र और लिंगायत से एमबी पाटिल/ईश्वर खंड्रे और अल्पसंख्यक से केजे जॉर्ज/यूटी खादर/ज़मीर का नाम शामिल है।

राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं सिद्धारमैया

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया को कांग्रेस की तरफ से स्टेप डाउन करने के लिए कहा गया था। उनको कहा गया था कि वो भी सोच लें और के सी वेणुगोपाल को बता दें। ऐसे में कल सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं।

बता दें कि मंगलवार को पांचवें फ्लोर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में बैठक हुई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार शामिल हुए थे।

कर्नाटक के मंत्री बोसराजू ने क्या बताया?

कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री  एन. एस. बोसराजू ने कहा, जो भी होगा जैसा भी होगा हाईकमान तय करेगा। DK शिवकुमार CM बनेंगे या कैबिनेट में फेरबदल होगा, सबकुछ वहीं से तय होगा। कल सब पता चल जाएगा, मुहूर्त फिक्स हुआ है कि नहीं वो मैं नहीं बता सकता।

यह भी पढ़ें-

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर छापा मारने वाले ED अधिकारियों के साथ मारपीट, गाड़ियों में भी तोड़फोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत