कर्नाटक की सियासत में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीनियर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ये शपथग्रहण शाम 4 बजकर 5 मिनट पर हो सकता है। कांग्रेस आलाकमान आज ही उन मंत्रियों के नामों की लिस्ट जारी करेगा जो, शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे।
आज 14 मंत्री लेंगे शपथ
सूत्रों के मुताबिक, आज 14 मंत्री ही शपथ लेंगे। इस राजनीतिक बदलाव को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली में मंगलवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ लंबी चर्चा की।
शाम 4 बजकर 5 मिनट पर हो सकती है CM पद की शपथ
डीके शिवकुमार के दिल्ली से बेंगलुरू लौटते ही शपथग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि शाम 4 बजकर 5 मिनट पर डिके शिवकुमार शपथ लेंगे। हालांकि, टाइमिंग को लेकर शिवकुमार ने खुद कहा कि टाइमिंग फाइनल नहीं हैं।
अगले विधानसभा चुनाव को टारगेट कर रही कांग्रेस
कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव कर जहां 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को टारगेट कर रही है। वहीं, बीजेपी ने कर्नाटक में हुए इस बदलाव को विकास विरोधी और केवल कुर्सी का खेल करार दिया।
आज कोई डिप्टी सीएम की शपथ नहीं लेगा
डीके शिवकुमार आज अपने छोटे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि शिवकुमार के साथ सिर्फ 14 मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। आज कोई डिप्टी सीएम शपथ नहीं लेगा और मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।
चर्चा में हैं ये संभावित मंत्रियों की लिस्ट
शिवकुमार के साथ जिन नेताओं की शपथ लेने की चर्चा हैं उनके नाम सामने आ गए हैं। शिवकुमार के साथ सिर्फ 14 मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। आज कोई डिप्टी सीएम शपथ नहीं लेगा और मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।
- यतींद्र सिद्धारमैया
- जी परमेश्वर
- केजे जॉर्ज
- प्रियांक खरगे
- एम बी पाटिल
- रामलिंगा रेड्डी
- ईश्वर खण्डरे
- कृष्णा बयरे गौडा
- लक्ष्मी हेब्बलाकर
- बी सुरेश और
- सतीश जारकीहोली
पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे हैं यतींद्र सिद्धारमैया
इन सभी लोगों का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि सतीश जारकीहोली कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अगर मान जाते हैं तो सम्भव है कि उनकी जगह BK हरिप्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिल जाए। इन चेहरों के अलावा KH मुनियप्पा और दिनेश गुण्डु राव के नाम भी रेस में शामिल हैं। जिन नामों को करीब करीब तय माना जा रहा है उनमें यतींद्र सिद्धारमैया पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे हैं और फिलहाल विधान परिषद के सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें:
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द ही सभी को US से किया जाएगा बाहर