1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मैसूर में काले झंडे बांट रही भाजपा, राहुल गांधी को दिखाने की है योजना'

'मैसूर में काले झंडे बांट रही भाजपा, राहुल गांधी को दिखाने की है योजना'

 Published : Oct 02, 2022 08:35 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 08:35 pm IST

Karnataka News: कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने दावा किया कि राज्य में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रही प्रतिक्रिया से भाजपा ‘चिंतित’ है।

BJP And Congress Flag(File Photo)- India TV Hindi
BJP And Congress Flag(File Photo) Image Source : PTI

Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस(Congress) ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को काले झंडे बांट रही है जिनको भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी को दिखाने की विपक्षी जल की योजना है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि भाजपा नेताओं ने मैसूर में सभी जगह काले झंडे बांटे हैं। मैं पुलिस आयुक्त से बात करूंगा। काले झंडे दिखाना, पत्थर और अंडे फेंकना हमें डराएगा नहीं उन्हें जो करना है करने दीजिए। मैं उन्हें भविष्य में परिणाम दूंगा।’’ 

'यात्रा से मिल रही प्रतिक्रिया से भाजापा चिंतित'

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे(Priyank Kharge) ने दावा किया कि राज्य में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रही प्रतिक्रिया से भाजपा ‘चिंतित’ है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने पथभ्रष्ट रणनीति का सहारा लिया है। वह बीडीए घोटाले या मूल्य वृद्धि सहित राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, वह इस बारे में बात कर रहे हैं कि भारत के विभाजन के पीछे कौन था।’’ 

'जवाहरलाल नेहरू को बताया विभाजन का पितामह'

प्रियांक खड़गे ने शनिवार को कुछ कन्नड़ दैनिकों में प्रकाशित भाजपा के विज्ञापन को याद किया, जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत के विभाजन का पितामह कहा गया था। पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि यह हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर थे, जिन्होंने 1937 में हिंदू महासभा के 19वें सम्मेलन में द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को प्रस्तुत किया था। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर गए राहुल गांधी को भाजपाइयों ने काले झंडे दिखाए थे। वहां, सड़क के एक तरफ राहुल गांधी का काफिला गुजर रहा था, दूसरी तरफ भाजपा के नेता हाथों में काला झंडा लिए नारेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत