1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'DK शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता', इस कांग्रेस नेता के बयान ने चौंकाया

'DK शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता', इस कांग्रेस नेता के बयान ने चौंकाया

 Published : Mar 03, 2025 06:22 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 09:45 am IST

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर मची तनातनी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने दावा किया है कि DK शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता।

कर्नाटक की सियासत में हलचल।- India TV Hindi
कर्नाटक की सियासत में हलचल। Image Source : PTI

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातानी तेज हो रही है। एक ओर सिद्धारमैया हैं तो दूसरी ओर डीके शिवकुमार। इन सब के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बड़ा बयान जारी किया है। वीरप्पा मोइली ने साफ तौर पर कह दिया है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। मोइली ने आगे दावा किया कि यह एक तय मामला है।

क्या बोले वीरप्पा मोइली?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने कहा- ‘‘मैं ही वह व्यक्ति था जिसने सुनिश्चित किया कि शिवकुमार को विधायक के रूप में पहली बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले। आज वह कर्नाटक में एक सफल नेता के रूप में उभरे हैं। आइए, हम सभी उनके जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनने की कामना करें।’’

शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर परिश्रम किया है- मोइली

दरअसल, वीरप्पा मोइली रविवार को करकला में कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस का प्रमुख होने के बाद भी डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण समय में अथक परिश्रम किया है। शिवकुमार ने अन्य राज्यों में भी पार्टी को सत्ता में लाने में योगदान दिया है।

मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता- शिवकुमार

वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं। शिवकुमार ने कहा, "मैंने कोई शर्त नहीं रखी है और कोई शर्त रखने की जरूरत भी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो कहती है, मैं उसके अनुसार काम करता हूं। शर्तें रखना या ब्लैकमेल करना मेरे खून में नहीं है। मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'भ्रम में हैं मेरी निष्ठा पर सवाल उठाने वाले, मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं', अटकलों पर डी के शिवकुमार का बयान

आकाश आनंद को हटाए जाने के बाद कांग्रेस के इस नेता ने बसपा कार्यकर्ताओं को दिया खास ऑफर, जानिए क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत