Tamilnadu Assembly Election के मद्देनजर Kolathur सीट फिर से हाई-प्रोफाइल टक्कर का केंद्र बन गई है। यहां से डीएमके की तरफ से खुद मुख्यमंत्री M. K. Stalin चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनका मुकाबला AIADMK के प्रत्याशी P. Santhana Krishnan, टीवीके उम्मीदवार V. S. Babu और एनटीके के Soundara Pandian Louther Seth से है। चार प्रमुख प्रत्याशियों के बीच यह चुनावी मुकाबला दिलचस्प और बहुकोणीय बन गया है।
DMK का मजबूत किला है कोलाथुर
बता दें कि कोलाथुर विधानसभा सीट को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी DMK का मजबूत किला माना जाता है, जहां से एम. के. स्टालिन लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी पर्सनल इमेज और विकास कार्य इस विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष को मजबूत करते हैं। DMK को लोकल लेवल पर इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं में सुधार को लेकर फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एंटी-इन्कंबेंसी का फायदा उठाने की कोशिश में AIADMK
वहीं, इस बार ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी AIADMK की तरफ से पी. संथाना कृष्णन कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। AIADMK अब एंटी-इन्कंबेंसी का फायदा उठाने और पारंपरिक वोट बैंक को साधने की स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है।
TVK और NTK भी भर रहे दम
इसके अलावा, तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK के वी.एस. बाबू और नाम तमिझर कच्ची यानी NTK के Soundara Pandian Louther Seth भी चुनाव के मैदान में हैं, जो युवाओं और नए मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इन दोनों राजनीतिक दलों की मौजूदगी चुनावी मुकाबले को चतुष्कोणीय बना रही है, जिससे मतों का बिखराव मुमकिन है।
कुल मिलाकर, कोलाथुर सीट पर मेन मुकाबला AIADMK और DMK में ही माना जा रहा है, लेकिन NTK और TVK की प्रवेश ने राजनीतिक समीकरणों को और जटिल बना दिया है। यह देखना ऐसे में दिलचस्प होगा कि इस हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट पर पब्लिक किसे अपना विधायक चुनती है।
तमिलनाडु की हॉट सीटों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें