1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानें क्या है अपडेट

लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानें क्या है अपडेट

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 26, 2024 11:51 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 12:03 am IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी।- India TV Hindi
लालकृष्ण आडवाणी। Image Source : ANI

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिलहाल एम्स के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। 

कैसी है तबीयत?

लाल कृष्ण आडवाणी के परिवार ने उनकी हालत को लेकर अपडेट जारी किया है। आडवाणी के परिवार ने बताया है कि फिलहाल आडवाणी जी की तबियत ठीक है। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आपको बता दें कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हो चुके हैं। 

इसी साल मिला था भारत रत्न

आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। (रिपोर्ट: अनामिका)

ये भी पढ़ें- 'आधी रात को गिरफ्तार कर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि...' शिवराज ने सुनाया इमरजेंसी का दर्द

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह के आवास पर बैठक, नड्डा, सैनी और खट्टर रहे मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत