1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bharat Jodo Yatra में नेताओं ने चलाया डंपर, देखते ही देखते कीचड़ भरी जगह का हो गया निर्माण

Bharat Jodo Yatra में नेताओं ने चलाया डंपर, देखते ही देखते कीचड़ भरी जगह का हो गया निर्माण

 Published : Oct 14, 2022 11:43 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 11:43 pm IST

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक डंपर चलाते और कीचड़ के कारण खराब हुई जगह का निर्माण कराते नजर आ रहे हैं।

Randeep Singh Surjewala- India TV Hindi
Randeep Singh Surjewala Image Source : IANS

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हर दिन किसी न किसी कारण चर्चा का विषय बनी हुई है, कभी राहुल गांधी की बच्चों के साथ तस्वीरें लोगों को पसंद आ रही है तों कभी किसी भारत यात्री की कोई तस्वीर दिल जीत रही है। इसी बीच कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक डंपर चलाते और कीचड़ के कारण खराब हुई जगह का निर्माण कराते नजर आ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा हर दिन दो चरण में अपनी एक दिन यात्रा को पूरी करती है, इसमें पहला चरण सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक होता है। उसके बाद शाम को यात्रा फिर शुरू होती है और रात में विश्राम करती है। इस बीच देख गया कि जिस जगह पर सभी यात्रियों को दो तीन दिन पहले कर्नाटक में चित्रदुर्गा के हिरीयूर शहर में रुकना था, वहां एक दिन पहले हुई बारिश के कारण ग्राउंड में कीचड़ से पानी भर गया और मिट्टी होने के कारण वह जगह रुकने लायक नहीं बची थी।

कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जब उस जगह का मुआयना किया तो उस जगह के हालत बदतर नजर आई। फिर स्थानीय लोगों की मदद और पास में ही खड़े डंपर और अन्य जेसीबी गाड़ियों की मदद से उस जगह का निर्माण करना शुरू किया और देखते ही देखते 3 घंटे के अंदर उस जगह निर्माण पूरा कर, रात में रुकने वाले यात्रियों के लिए तैयार करा दिया।

कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया, कर्नाटक के हिरीयूर शहर में यात्रियों को रात में विश्राम करना था। लेकिन एक दिन पहले हुई बारिश के कारण उधर कीचड हो गई थी। शाम करीब 6 बजे उस जगह से गुजरा तो पता लगा की वहां रुकने लायक जगह ही नहीं है और रात मे ही राहुल गांधी व अन्य लोगों को उधर रुकना भी था। उस जगह मेरे साथ एक व्यक्ति मौजूद था, उसने कहा, मिट्टी मंगवाते हैं, फिर कई लोगों से बात की और उधर पास में ही खड़े डंपर और जेसीबी की मदद से हमने रोड बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई और ऐसी ही हमने उस जगह को रुकने लायक जगह बना दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत