Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अंतिम चरण का मतदान आज खत्म हो गया है। लोकसभा के चुनाव कुल सात चरणों में संपन्न हुए। इस चुनाव के नतीजे तो चार जून को आएंगे लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के आसार हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 371 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन 109 से 139 सीटें जीत सकती हैं जबकि अन्य के खाते में 28 से 38 सीटें जा सकती हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं केरल में भी पहली बार बीजेपी का खाता खुलने का अनुमान है। एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को भारी बढ़त मिलने का अनुमान है।