1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: जयपुर ग्रामीण में किसका पलड़ा रहेगा भारी? ये है इसका इतिहास

Lok Sabha Election 2024: जयपुर ग्रामीण में किसका पलड़ा रहेगा भारी? ये है इसका इतिहास

 Published : Feb 26, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 04:21 pm IST

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में कोटपुतली, शाहपुरा, विराटनगर, फुलेरा, झोटवाड़ा, आमेर, जमवारामगढ़ और बानसूर विधानसभा सीटें आती हैं।

 जयपुर लोकसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
जयपुर लोकसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

जयपुरः लोकसभा चुनाव 2024 की जंग जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में कोटपुतली, शाहपुरा, विराटनगर, फुलेरा, झोटवाड़ा, आमेर, जमवारामगढ़ और बानसूर विधानसभा सीटें आती हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तिव में आया था। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर इस यहां से चुने थे। राज्यवर्धन सिंह के दिसंबर 2023 में लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद से यह सीट खाली है। राज्यवर्धन सिंह वर्तमान में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसलिए इस सीट से इस बार कोई नया चेहरा सांसद बनेगा।

2019 में इतने थे मतदाता

साल 2019 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में कुल 1952542 मतदाता थे जिनमें से पुरुष 1031244 और महिला 921293 वोटर थे। इस बार मतदाता सूची अभी फाइनल नहीं हुई है। इसलिए आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नए वोटर मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। इस इलाके में सबसे ज्यादा गुर्जर मतदाता हैं। वहीं, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी वर्ग भी बड़ी संख्या में हैं। मुस्लिम मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं। 

2019 में कौन जीता था चुनाव

साल 2019 में बीजेपी ने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को टिकट दिया था जबकि कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया को मैदान में उतारा था। राठौर ने पूनिया को 393171 मतों से हराया था। बीजेपी को करीब 66 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया था। बीजेपी प्रत्याशी को 820132 तो कांग्रेस को 426961 मत मिले थे। 

2009-2014 में कौन जीता था चुनाव

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नल राज्यवर्धन सिंह विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के सीपी जोशी को 332896 वोटों से हराया था। बीजेपी को करीब 59.77 प्रतिशत वोट मिले थे। बीजेपी को कुल 632930 तो कांग्रेस को 300034वोट मिले थे। साल 2014 से पहले 2009 में कांग्रेस के लाल चंद कटारिया चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह को 52237 वोट से हराया था। 

 साल 2014-2019 में कब हुए थे चुनाव?

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर 2019 में लोकसभा चुनाव 6 मई को हुए थे। चुनाव आयोग ने सात चरणों में मतदान कराए थे। जबकि 2014 में यहां पर लोकसभा चुनाव 17 अप्रैल को हुआ था।

2014-19 में कब जारी हुए थे रिजल्ट

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 मई को हुई थी। जयपुर ग्रामीण में इसी दिन चुनाव के नतीजे आ गए थे। वहीं, 2014 में  16 मई को रिजल्ट घोषित किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत