1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "हम NDA में हैं और मैं बैठक के लिए दिल्ली जा रहा हूं", चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

"हम NDA में हैं और मैं बैठक के लिए दिल्ली जा रहा हूं", चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Jun 05, 2024 11:52 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 02:33 pm IST

चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह एनडीए के साथ हैं और दिल्ली में हो रही बैठक में जा रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है।

नायडू भाजपा के साथ।- India TV Hindi
नायडू भाजपा के साथ। Image Source : ANI

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद अब केंद्र में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। भाजपा बहुमत से 32 सीटें दूर है लेकिन उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत है। इस बीच एनडीए गठबंधन के साथी और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा ऐलान किया है। चंद्रबाबू नायडू ने इस बार के चुनाव को ऐतिहासिक बताया है और कहा है कि वह एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 

मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं- नायडू

आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणाम पर बात करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। इतिहास में कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बाहर कर दिया गया है। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां तक ​​कि विदेशों से भी मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए अपने गृहनगर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि कई टीडीपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया है। यहां तक ​​कि राज्य में मीडिया को भी बाधित किया गया और मीडिया हाउसों पर सीआईडी ​​मामले दर्ज किए गए।

कल्याण और विकास के लिए गठबंधन- नायडू

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है। 55.38% वोट पड़े हैं। टीडीपी को 45% और YSRCP को 39% वोट मिलेआंध्र प्रदेश में टीडीपी, बीजेपी और जन सेना पार्टी गठबंधन ने आंध्र प्रदेश चुनाव में जीत हासिल की और यहां कुल 175 सीटों में से 164 पर जीत हासिल की। टीडीपी ने 16 लोकसभा सीटें भी जीतीं। 

हम NDA के साथ- नायडू

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रेस वार्ता में कहा कि आप हमेशा खबरें चाहते हैं। मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। नायडू ने कहा कि हम NDA में हैं, मैं NDA की बैठक में जा रहा हूं। नायडू ने कहा कि आज मैं दिल्ली जा रहा हूं। चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली जाने से पहले यह मेरी पहली प्रेस वार्ता है। 

ये भी पढ़ें- आज NDA और INDIA की बैठक, नीतीश-तेजस्वी एक ही फ्लाइट में, तस्वीर सामने आई


सियासत में हलचल तेज! एन चंद्रबाबू नायडू NDA की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत