1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी बैचलर हैं, शादी और रिलेशनशिप पर ज्ञान न दें', बीजद नेता का बड़ा बयान

'राहुल गांधी बैचलर हैं, शादी और रिलेशनशिप पर ज्ञान न दें', बीजद नेता का बड़ा बयान

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : May 03, 2024 09:27 am IST,  Updated : May 03, 2024 02:54 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत ओडिशा अहम राज्य माना जा रहा है। कांग्रेस यहां बीजद और भाजपा में फिक्सिंग का आरोप लगा रही है। वहीं बीजद नेता वीके पांडियन का कहना है कि सीएम और पीएम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

वीके पांडियन का राहुल पर निशाना।- India TV Hindi
वीके पांडियन का राहुल पर निशाना। Image Source : PTI

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के खास और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि ओडिशा में बीजद विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। वहीं, पांडियन ने ये भी कहा है कि बीजद को ओडिशा में ज्यादा लोकसभा सीटें भी मिलेंगी। पांडियन अपने बयान में शादी शब्द को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उन्हें सलाह ने देने की अपील की है। 

क्या पांडियन होंगे नवीन के वारिस?

इस सवाल पर की क्या वीके पांडियन नवीन पटनायक के राजनीतिक वारिस होंगे? पांडियन ने कहा कि वह नवीन पटनायक की ईमानदारी, उनकी प्रतिबद्धता, उनकी कड़ी मेहनत, ओडिशा के लोगों को सशक्त बनाने के बारे में उनकी पूर्ण सोच जैसे मूल्यों के उत्तराधिकारी बनेंगे। पांडियन ने कहा कि वह नवीन पटनायक के लिए काम करते हैं और वह काम करते हैं, यही उनकी पहचान है।

राहुल शादी पर ज्ञान न दें- पांडियन

ओडिशा में राहुल गांधी द्वारा भाजपा और बीजद के फिक्स मैच के आरोपों पर भी पांडियन ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विशेष रूप से शादी शब्द का इस्तेमाल किया है। पांडियन ने कहा कि राहुल गांधी खुद कुंवारे हैं, इसलिए उन्हें शादी या रिलेशनशिप पर ज्ञान नहीं देना चाहिए। पांडियन ने कहा कि सीएम का विचार है शालीनता को पार नहीं किया जाना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि हम किसी का सहयोग कर रहे हैं। 

कांग्रेस बहुत ही दुखद स्थिति में- पांडियन

वीके पांडियन ने कहा है कि ओडिशा में कांग्रेस पार्टी बहुत ही दुखद स्थिति में है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि और रिकॉर्ड पर कहा कि संबलपुर और भुवनेश्वर में भाजपा और कांग्रेस फिक्सिंग कर रहे हैं। पांडियन ने कहा कि नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजेडी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने जा रही है और हमें लोकसभा में अधिक सीटें मिलेंगी। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी को लिस्ट पर नहीं है भरोसा! जानें कैसा रहा पहला रिएक्शन; देखें Video

कौन हैं केएल शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से दिया टिकट? राजीव गांधी से खास नाता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत